Skip to main content

उच्च शिक्षा : राष्ट्रीय व राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों के सेवा विस्तार में सत्र लाभ का पेंच

राष्ट्रीय व राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों के सेवा विस्तार में सत्र लाभ का पेंच।

 
राष्ट्रीय व राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों की अधिवर्षता (रिटायरमेंट) आयु के निर्धारण में पेंच फंस गया है। यह तय नहीं हो पा रहा है कि सत्र लाभ की अवधि दो वर्ष के सेवा विस्तार में जोड़ी जाएगी या नहीं? लखनऊ विश्वविद्यालय ने गेंद अब शासन के पाले में डालते हुए मार्गदर्शन मांगा है। 



शासनादेश में कहा गया है कि राष्ट्रीय व राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को दो वर्ष का सेवा विस्तार दिया जाएगा। राष्ट्रीय पुरस्कारों में पद्म विभूषण, पद्म भूषण, पद्मश्री, शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार, ज्ञानपीठ पुरस्कार, डॉ. बीसी रॉय अवार्ड, नेशनल ग्रासरूट इनोवेशन एंड ट्रेडिशनल नॉलेज अवार्ड व अर्जुन पुरस्कार को शामिल किया गया है। इसी तरह राज्य पुरस्कारों में सरस्वती सम्मान, शिक्षकश्री सम्मान, विज्ञान सम्मान पुरस्कार, विज्ञान गौरव एवं विज्ञान रत्न पुरस्कार को शामिल किया गया है। लखनऊ विश्वविद्यालय का कहना है कि राष्ट्रीय व राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को दो वर्ष का सेवा विस्तार देने के संबंध में वर्ष 2017 में जारी शासनादेश में स्पष्टता नहीं है।

 लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलसचिव विनोद कुमार सिंह ने अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा को पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांगा है। उन्होंने पूछा है कि दो वर्ष का सेवा विस्तार देने के बाद सत्रांत लाभ देय होगा या नहीं? साथ ही यह भी पूछा है कि उन शिक्षकों को सेवा विस्तार में वार्षिक वेतन वृद्धि की देयता होगी या नहीं?


source http://www.primarykamaster.in/2020/09/blog-post_787.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP