Skip to main content

ऑनलाइन पढ़ाई के लिए वेब पोर्टल बना रहा है यूपी बोर्ड, ई-ज्ञान गंगा पोर्टल पर मिलेंगे सभी विषय से जुड़े वीडियो

वेब पोर्टल बना रहा है यूपी बोर्ड, ई-ज्ञान गंगा पोर्टल पर मिलेंगे सभी विषय से जुड़े वीडियो।

प्रयागराज : प्रदेश के 28 हजार से अधिक स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक के तकरीबन 1.25 करोड़ छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए यूपी बोर्ड वेब पोर्टल बना रहा है। कोरोना काल में स्कूलों को बंद हुए छह महीने से अधिक का समय बीत चुका है और आगे कब पूरी तरह से स्थितियां सामान्य होंगी किसी को पता नहीं है।



ऐसे में बोर्ड ने ई-ज्ञान गंगा नाम से पोर्टल बनाने का निर्णय लिया है ताकि बच्चों को एक जगह पर सभी प्रकार का स्टडी मैटेरियल मिल जाए। सूत्रों के अनुसार सितंबर अंत या अक्टूबर के प्रथम सप्ताह तक पोर्टल लांच हो जाएगा। फिलहाल कक्षा 9 व 11 के बच्चों के लिए स्वयंप्रभा चैनल पर 11 से 1 और 4.30 से 6.30 बजे तक जबकि 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए दूरदर्शन पर दोपहर 1 से 6.30 बजे तक शैक्षणिक कार्यक्रमों का प्रसारण हो रहा है। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा विभाग विभिन्न विषयों के वीडियो यू-ट्यूब पर भी अपलोड करवा रहा है।



सभी वीडियो, एनसीईआरटी आधारित पाठ्यक्रम और पुराने पाठ्यक्रम की किताबें, ऑनलाइन शिक्षा के संबंध में सभी शासनादेश आदि एक प्लेटफॉर्म पर व्यवस्थित करने की जरूरत महसूस की जा रही है। यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर किताबें और शासनादेश तो उपलब्ध हैं लेकिन वीडियो नहीं हैं। शासन ने सचिव यूपी बोर्ड दिव्यकांत शुक्ल को ऑनलाइन शिक्षा की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है। 

पहली बार कैरियर काउंसलिंग भी कर रहा यूपी बोर्ड

यूपी बोर्ड ने वर्तमान सत्र 2020-21 से पहली बार कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं की कैरियर काउंसलिंग भी 2 सितंबर से शुरू की है। विद्यार्थी टोल फ्री नंबर 18001805310 व 2 से 4 बजे तक फोन कर कॅरियर 18001805312 पर सोमवार से शुक्रवार को सुबह 11 से 1 व दोपहर संबंधी मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।


source http://www.primarykamaster.in/2020/09/blog-post_427.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP