Skip to main content

पॉलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां क्लिक करके देखें रिजल्ट

JEECUP 2020: यूपीजेईई के परिणाम घोषित हुए jeecup.nic.in पर, यहां पाएं डायरेक्ट लिंक

JEECUP 2020: पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कोर्सों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने आज उत्तर प्रदेश ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेश्न (JEEUP) के परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट jeecup.nic.in पर घोषित कर दिए। जिन अभ्यर्थियों ने यूपीजेईई 2020 की परीक्षा में भाग लिया हो वे अब अपना रिजल्ट जेईईसीयूपी की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। सफल अभ्यर्थियों के प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 30 सितंबर से शुरू होगी जिसके लिए विस्तृत शेड्यूल जल्द जारी कर दिया जाएगा।




यहां चेक करें अपना रिजल्ट-





यूपीजेईई को यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा के नाम से भी जानते हैं। यह परीक्षा हर साल जेईईसीयूपी द्वारा पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कोर्सों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के जरिए बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन उत्तर प्रदेश से मान्यता प्राप्त संस्थानों में छात्रों को प्रवेश मिलता है।


पॉलिटेक्निक कोर्सों में प्रवेश के लिए जेईईयूपी परीक्षा का आयोजन 12 से 15 सितंबर के बीच दो पालियों में किया गया था। इस परीक्षा में कुल परीक्षा में कुल 3,90,892 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिनममें इंजीनियरिंग के 2,78,140, फार्मेसी के 66,310 व अन्य ग्रुप के 46,442 अभ्यर्थी थे।


source http://www.primarykamaster.in/2020/09/blog-post_474.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP