Skip to main content

69000 शिक्षक भर्ती आवेदन फॉर्म में हुई मामूली त्रुटि को सुधारने का हाईकोर्ट ने दिया आदेश

69000 शिक्षक भर्ती आवेदन फॉर्म में हुई मामूली त्रुटि को सुधारने का हाईकोर्ट ने दिया आदेश

 
प्रयागराज : हाईकोर्ट ने 69000 सहायक अध्यापक भर्ती आवेदन फॉर्म में अभ्यर्थियों की ओर से की गई मामूली त्रुटि को सुधारने का मौका दिया है। कोर्ट ने इस बावत सचिव बेसिक शिक्षा परिषद को निर्देश दिया है। यह आदेश



न्यायमूíत अजीत कुमार ने सरिता की याचिका पर दिया है। याची के अधिवक्ता गोपाल खरे का कहना था कि याची ने आवेदन फॉर्म भरते समय इंटरमीडिएट का रोल नंबर और बीएड का प्राप्तांक भरने में गलती कर दी। इन मामूली त्रुटियों की वजह से उसका अभ्यर्थन स्वीकार नहीं किया जा रहा है। अधिवक्ता का कहना था कि हाईकोर्ट ने ऐसे ही कुछ मामलों में त्रुटि सुधार का अवसर देने का निर्देश दिया है। साथ ही अर्चना चौहान केस में सुप्रीम कोर्ट ने भी मानवीय भूल को सुधारने का मौका दिया है। कोर्ट ने सचिव से कहा कि वह याची की ओर से त्रुटि सुधारने के आवेदन पर विचार कर निर्णय लें। याची को एक सप्ताह में अपना प्रत्यावेदन सचिव को देने का निर्देश दिया है।


source http://www.primarykamaster.in/2020/10/69000.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP