Skip to main content

इन्स्पायर योजना : यूपी बोर्ड के मेधावियों को 80 हजार सालाना मिलेगा वजीफा

इन्स्पायर योजना : यूपी बोर्ड के मेधावियों को 80 हजार सालाना वजीफा।

इंस्पायर योजना : विज्ञान वर्ग में 500 में से 390 अंक पाने वालों को मिलेगी छात्रवृत्ति, बेसिक और नेचुरल साइंस में प्रवेश लेने वाले कर सकते हैं आवेदन

प्रयागराज : यूपी बोर्ड की 2020 इंटरमीडिएट परीक्षा में विज्ञान वर्ग में 390 या अधिक अंकों के साथ पास होने वाले मेधावियों को इंस्पायर योजना के तहत सालाना 80 हजार की छात्रवृत्ति मिलेगी।



बोर्ड ने बुधवार को कटऑफ जारी कर दिया जिसके अनुसार 20730 विद्यार्थियों ने विज्ञान वर्ग में 500 में से 390 अंक लाकर टॉप एक प्रतिशत में स्थान बनाया है। ये मेधावी केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से दी जाने वाली स्कालरशिप फॉर हायर एजुकेशन (शी) के लिए वेबसाइट www.inspire-dst.gov.in एवंwww.inspire.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। 



सचिव यूपी बोर्ड दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि यह ड्रीम स्कालरशिप उन्हीं को मिलेगी जिन्होंने नेचुरल और बेसिक साइंस में दाखिला लिया है। छात्रवृत्ति में 60 हजार नकद व 20 हजार प्रोजेक्ट के लिए मिलते हैं।


source http://www.primarykamaster.in/2020/10/80.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP