Skip to main content

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर छात्रों के सवालों और जिज्ञासाओं पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक देंगे जवाब

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर छात्रों के सवालों और जिज्ञासाओं पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक देंगे जवाब

 
 नई दिल्ली: राष्ट्रीय शिक्षा नीति को तेजी से आगे बढ़ाने में जुटी केंद्र सरकार अब इससे जुड़े छात्रों के भी सवालों का जवाब देगी। खासकर ऐसे सवाल जो नीति के आने के बाद से ही उनकी ओर से किए जा रहे है। इसमें नीति के अमल, नया परीक्षा पैटर्न, रोजगार, फीस जैसे विषय शामिल हैं।



फिलहाल इसकी शुरुआत राष्ट्रीय स्तर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक करेंगे। जो गुरुवार यानी एक अक्टूबर को नीति से जुड़े छात्रों के ऐसे सभी सवालों को जवाब देंगे। यह सारे जवाब सोशल मीडिया के जरिये लिखित में दिए जाएंगे। नीति के आने के बाद ही छात्रों की ओर से किए जा रहे सवालों को देखते हुए शिक्षा मंत्रलय ने पिछले दिनों ही देश भर के छात्रों से नीति से जुड़े सवाल मांगे थे। मंत्रलय से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक वैसे तो सवाल बड़ी संख्या में आए हैं, लेकिन इन्हें विषयवार अलग-अलग करके जवाब दिया जाएगा। ऐसे में केंद्रीय मंत्री निशंक गुरुवार को करीब सौ सवालों का जवाब देंगे।


मंत्रलय का मानना है कि नीति के मुख्य लाभार्थी छात्र ही है। ऐसे में इन्हें इससे मिलने वाले फायदे और बदलावों को पूरी जानकारी देना जरूरी है। योजना के तहत नीति को लेकर छात्रों के साथ संवाद का यह क्रम आगे भी जारी रखा जाएगा। इस दौरान छात्रों के सवालों का जवाब भी उसी सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए दिए जाएंगे, जिस पर उनकी ओर से सवाल किए गए थे। शिक्षा मंत्रलय की वैसे भी पूरी कोशिश यही है कि नीति को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाए।


साथ ही इसे लेकर उठने वाला कोई भी सवाल अनुत्तरित न रहे। नीति को लेकर इससे पहले शिक्षकों, देश के प्रमुख शिक्षाविदों, विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, सभी राज्यों के राज्यपालों और शिक्षा मंत्रियों के साथ चर्चा हो चुकी है। मंत्रलय इसके साथ ही हाल ही में नीति के क्रियांवयन को लेकर आठ सिंतबर से 25 सितंबर तक शिक्षक पर्व भी मना चुका है। छात्रों की हर जिज्ञासा शांत करने के लिए मंत्रलय सभी तरह की तैयारियां कर चुका है।


केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक देंगे उनके सवालों का जवाब, आज से होगी शुरुआत, सोशल मीडिया के जरिए दिए जायेंगे जवाब


source http://www.primarykamaster.in/2020/10/2020.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP