Skip to main content

माध्यमिक शिक्षा : मनचाहे विषय चुनने की मिलेगी छूट, बस्ते का बोझ होगा कम

माध्यमिक शिक्षा : मनचाहे विषय चुनने की मिलेगी छूट,  बस्ते का बोझ होगा कम

 
 लखनऊ : माध्यमिक स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों का बस्ता अब हल्का होगा। इसके लिए पाठ्यक्रम घटाया जाएगा और विद्यार्थियों को मनचाहे विषय चुनने की आजादी होगी। वह साइंस के साथ आट्र्स, कार्मस व संगीत इत्यादि विषय चुन सकेंगे। ऑनलाइन टीचिंग को भी अधिक बढ़ावा दिया जाएगा।



 नई शिक्षा नीति लागू करने के लिए बनी स्टियरिंग कमेटी की बैठक गुरुवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निजी निवेश को माध्यमिक शिक्षा में बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया। विशेषज्ञों ने स्कूल मैनेजमेंट सिस्टम को मजबूत करने और विद्यार्थियों के लिए पारदर्शी व्यवस्था बनाने का सुझाव दिया।


source http://www.primarykamaster.in/2020/09/blog-post_522.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP