Skip to main content

69000 शिक्षक भर्ती : शिक्षक भर्ती में नियमों की अनदेखी का आरोप, अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

69000 शिक्षक भर्ती :  शिक्षक भर्ती में नियमों की अनदेखी का आरोप, प्रदर्शन

लखनऊ : 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए रविवार को भी अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने कहा कि सूची में ओबीसी, एससी के आरक्षण के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा।



प्रदेश भर से आए सैकड़ों अभ्यर्थी इको गार्डेन के पास धरने पर बैठकर नारेबाजी व प्रदर्शन करते रहे, लेकिन शाम तक कोई सक्षम अधिकारी उनका ज्ञापन तक लेने नहीं पहुंचा। इससे उनमें भारी आक्रोश है। अभ्यर्थियों का कहना है कि वर्गवार सूची बनाई जाय। किस आधार पर भर्ती किया जा रहा है बताया जाए। 69000 सहायक शिक्षक भर्ती की मूल चयन सूची शैक्षिक गुणांक सहित वर्गवार जारी किया जाए। 

एमआरसी की आड़ में ओबीसी व एससी का आरक्षण न छीना जाए। कोर्ट व पिछड़ा वर्ग आयोग को मूल चयन सूची उपलब्ध कराई जाए। अभ्यर्थियों का कहना था कि ओबीसी, एससी के अभ्यर्थी सरकार को जगाने के लिए, संकेतिक बुद्धि शुद्धि यज्ञ कर रहे हैं। यदि हमारी मुलाकात उप मुख्मंत्री केशव प्रसाद मौर्य से नहीं कराई जाती है तो हमारा धरना प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। सोमवार से भूख हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर विजय यादव, पुष्पेंद्र सिंह, भास्कर सिंह, राजपूत, सचिंद्र कुमार मौजूद रहे।


source http://www.primarykamaster.in/2020/09/69000_29.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP