Skip to main content

स्कूलों में नए बच्चों का प्रवेश फार्म 1500 रुपये और प्रवेश शुल्क 60 से 70 हजार, कोरोना संकट के बीच नए शैक्षिक सत्र में स्कूलों ने तय कर दी नई फीस


प्रयागराज। सीबीएसई, आईसीएसई से जुड़े स्कूलों में नया शैक्षिक सत्र पहली अप्रैल से शुरू होने वाला है। शहर के निजी स्कूलों ने कोरोना संकट के बीच भी प्रवेश फार्म के साथ बढ़ा हुआ प्रवेश शुल्क तय कर दिया है। शैक्षिक सत्र 2020-21 में जो स्कूल फीस नहीं बढ़ा पाए थे, उन्होंने चुपके से प्रवेश के लिए नई स्पोर्ट्स, लाइब्रेरी फीस तय कर दी है। स्कूलों की ओर से नई फीस तय किए जाने के बाद बच्चों के प्रवेश को लेकर लाइन में लगे अभिभावक तनाव में आ गए हैं।

आर्थिक संकट से जूझ रहे अभिभावकों पर बड़ी चोट : अभिभावकों का कहना है कि शहर के नामी सीबीएसई स्कूलों में प्रवेश फार्म 1500 रुपये एवं प्रवेश शुल्क लगभग 60 से 70 हजार पहुंच गई है। अभिभावकों का कहना है कि कोरोना के चलते आर्थिक संकट से जूझ रहे अभिभावकों का कहना है कि स्कूलों को प्रवेश शुल्क के साथ दूसरे खर्चे माफ कर देने चाहिए। 

अभिभावकों ने शिक्षाधिकारियों से की शिकायत : शहर में सीबीएसई से जुड़े 70 से 75 प्रमुख स्कूल हैं इन स्कूलों में यूकेजी से लेकर 12 वीं तक की पढ़ाई होती है, इसी प्रकार एक दर्जन आईसीएसई से जुड़े स्कूल हैं। बड़े स्कूलों को कौन कहे, मोहल्ले के सामान्य विद्यालयों में भी 15 से 20 हजार प्रवेश शुल्क और 500 से 1000 प्रवेश फार्म के वसूले जा रहे हैं।

कोरोना संकट के समय स्कूलों ने वसूला बिल्डिंग, स्पोर्ट्स, लाइब्रेरी शुल्क

स्कूलों ने नए शैक्षिक सत्र में भी अभिभावकों से वार्षिक फीस के साथ, ट्यूशन, परीक्षा, स्पोर्ट्स, लाइब्रेरी, लैब आदि की फीस वसूलने की तैयारी कर ली है। यूकेजी से लेकर पांचवीं तक पढ़ने वाले बच्चे के अभिभावकों को फीस के रूप में दो लाख तक खर्च करने होंगे।




source http://www.primarykamaster.in/2021/02/1500-60-70.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP