Skip to main content

फतेहपुर : अंतर्जनपदीय स्थानान्तरण में कार्यरत शिक्षकों के अवशेष वेतन न मिलने पर नौ मार्च को देंगे धरना, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : अंतर्जनपदीय स्थानान्तरण में कार्यरत शिक्षकों के अवशेष वेतन न मिलने पर नौ मार्च को देंगे धरना, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन



फतेहपुर : अंतरजनपदीय स्थानांतरण में शिक्षकों के अवशेष वेतन आदेश निर्गत न करने के मामले में बुधवार उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने नाराजगी जाहिर की। बीएसए को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी न हुई तो नौ मार्च को धरना दिया जाएगा।



बीएसएस शिवेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपते उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष अनुराग कुमार मिश्र की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह से मिला। अध्यक्ष ने कहा कि जिले में 2000 शिक्षकों के सत्यापन में खेल हो रहा है। कार्यालय को सत्यापन संबंधी प्रपत्र मिल जाने के बावजूद अभी तक इन पर काम नहीं हो रहा है। मंत्री दिनेश कुमार प्रजापति ने बैचवार/भर्तीवार सूची कार्यालय के सूचना पट्ट पर चस्पा करने की मांग की। उन्होंने सत्यापन हासिल करने वालों की सूची निर्गत करने की भी मांग की है।

स्कूलों के अधूरे कामों को 10 दिन में पूरा कराएं

फतेहपुर : कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। इसमें मिशन कायाकल्प योजना से कराए गए कामों की समीक्षा की गई। जिन स्कूलों के कार्य अधूरे हैं, उनको 10 दिन के अंदर पूरा कराने के निर्देश दिए गए। जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में स्कूल में शौचालय, मूत्रालय, रैंप, पेयजल, विद्युतीकरण, श्यामपट्ट, रंगाई पुताई, विद्युत वायरिंग, टाइल्स लगाने, हैंडवासिंग के कामों की समीक्षा हुई। डीएम अपूर्वा दुबे ने बीईओ को निर्देश दिए कि अधूरे कामों को पूरा करा करके शून्य कराएं। (संवाद)


source http://www.primarykamaster.in/2021/02/blog-post_988.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP