Skip to main content

दिल्ली विवि में दाखिले सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेस टेस्ट से करने की तैयारी

दिल्ली विवि में दाखिले सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेस टेस्ट से करने की तैयारी


नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में अब अंडर ग्रेजुएट स्तर के सभी विषयों में दाखिले प्रवेश परीक्षा से करने की तैयारी की जा रही है। प्रवेश परीक्षा के लिए सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेस टेस्ट (सीयूसेट) होगा। टेस्ट के अंक और बारहवीं के अंकों के आधार पर मेरिट तैयार होगी।


अभी तक यूजी के दस कोर्सेज के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। इस प्रवेश परीक्षा को वर्ष 2020 में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आयोजित किया था। नई शिक्षा नीति में देशभर में सभी विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रम में 2021 से एक ही संयुक्त प्रवेश परीक्षा से दाखिले करने के लिए कहा गया है। यह टेस्ट भी एनटीए ही आयोजित करेगी।



डीयू अधिकारियों के अनुसार दाखिले नई शिक्षा नीति के अनुसार ही होंगे। प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार करनी शुरू की है। सीयूसेट के लिए डीयू का प्रस्ताव है कि इसमें बारहवीं के अंकों की वेटेज 50 फीसदी और बाकी 50 फीसदी वेटेज टेस्ट की होगी। विभिन्न बोर्ड से छात्र आने के कारण बारहवीं के अंकों को पर्सेटाइल के हिसाब से तय किया जा सकता है।

प्रशासन का मानना है कि अलग बोर्ड होने से छात्रों के अंकों में समरूपता नहीं होती है। इस टेस्ट के होने से छात्र को अलग अलग विश्वविद्यालय में दाखिला के लिए अलग-अलग प्रवेश परीक्षा नहीं देनी पड़ेगी। दाखिले का आधार विश्वविद्यालय अपने अनुसार तय कर सकेंगे।


source http://www.primarykamaster.in/2021/02/blog-post_486.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP