Skip to main content

जालौन : किताब वितरण में धांधली उजागर करने वाले शिक्षकों को मिल रहीं धमकियां, बीएसए ने किया निरीक्षण, दबाव में लेने की तैयारी

 
कालपी : किताब वितरण की झूठी रिपोर्ट शासन को भेजने के मामले में जांच शुरू होने पर शिकायत करने वाले शिक्षकों को अब धमकियां मिल रही हैं। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, महामंत्री इलियास मंसूरी, बृजेश श्रीवास्तव आदि का आरोप है कि निःशुल्क बंटने वाली किताबों के मामले की शिकायत के बाद अब उन्हें कार्रवाई करने की धमकियां मिल रही हैं, ताकि वह दबाव में आ जाएं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की जाएगी।

शिक्षक संघ ने मामले की शिकायत बेसिक शिक्षा महानिदेशक निदेशक सचिव व कमिश्नर को भेजी है। पदाधिकारियों ने कहा कि बदले की भावना से उनपर अधिकारी कार्रवाई की रणनीति बना रहे हैं। जिससे उन्हें दबाव में लिया जा सके।

खल्ला में बीएसए ने किया निरीक्षण : महेबा ब्लाक के उच्च प्राथमिक कम्पोजिट विद्यालय का निरीक्षण करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद्र यादव पहुंचे। जहां पर निर्माणाधीन हैंडवाश यूनिट देखी और शिक्षकों की उपस्थिति देखी । संघ के महामंत्री इल्यास मंसूरी भी इसी विद्यालय में तैनात हैं। उन्होंने किताबें नहीं मिलने की बात कही तो बीएसए गाड़ी में बैठकर जाने लगे। प्रधानाध्यापक गुरुमुख सिंह ने कहा कि सितंबर, जनवरी व फरवरी में किताबों के लिए मांग पत्र दे चुके हैं।

किताबें बंटवाने की तैयारी में विभाग

उसरगांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के एकल कक्ष में बंद 505 किताबों का राजफाश होने के बाद विभाग उन्हें बंटवाने की तैयारी में है। दो दिन तक कक्ष की चाबी नहीं देने वाले संकुल शिक्षक ने अवकाश ले लिया है। वहीं प्रधानाध्यापिका मीरा ने जांच अधिकारियों को प्रार्थना पत्र में बताया कि एकल कक्ष की चाबी कई सालों से संकुल शिक्षक के पास रहती है। मेरा कोई उससे वास्ता नहीं है। 20 फरवरी को उसमें किताबें के भंडारण की बात आई तो सोमवार को चाबी मंगाई गई। उन्होंने चाबी को घर में होना बताया। दो दिन तक चाबी नहीं देना यह जांच का विषय है।





source http://www.primarykamaster.in/2021/02/blog-post_617.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP