Skip to main content

आज से लौटेगी स्कूलों में रौनक : बच्चों के स्वागत की पूरी तैयारी, परिषदीय स्कूलों में 1 से 5 की कक्षाओं में पठन-पाठन शुरू होगा

आज से लौटेगी स्कूलों में रौनक बच्चों के स्वागत की पूरी तैयारी

मुख्यमंत्री के निर्देश पर परिषदीय स्कूलों में 1 से 5 की कक्षाओं में पठन-पाठन शुरू होगा


लखनऊ। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कारण करीब एक साल से बंद कक्षा 1 से 5 तक के स्कूलों में सोमवार को रौनक लौट आएगी। परिषदीय स्कूलों को कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बच्चों के स्वागत के लिए सजाया गया है। विभाग ने स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक की कक्षाओं के संचालन के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। कोरोना संक्रमण के कारण एक साल बाद खुलने  जा रहे हैं।



मार्च 2020 के दूसरे सप्ताह से परिषदीय स्कूलों का संचालन बंद कर दिया गया था। बेसिक शिक्षा विभाग ने 10 फरवरी 2021 से परिषदीय स्कूलों में कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाओं का संचालन शुरू किया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के तहत एक मार्च से परिषदीय स्कूलों में कक्षा 1 से 5 की कक्षाओं में पठन-पाठन शुरू किया जाएगा। विभाग ने एक साल बाद सोमवार को स्कूल पहुंचने पर बच्चों का भव्य स्वागत करने और विद्यालय में उत्सव का वातावरण सृजित करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार और रविवार को शिक्षकों ने गांव-गांव में मुनादी कर बच्चों और अभिभावकों को स्कूल खुलने की सूचना दी। वहीं सोशल मीडिया केजरिये भी अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया। 

विद्यालयों को गुब्बारों, झंड़ियों, रंगोली से सजाया गया है। सोमवार को स्कूल पहुंचने पर टीका लगाकर बच्चों का स्वागत किया जाएगा। बच्चों की विद्यालय में रुचि पैदा करने के लिए खेल के आयोजन किए जाएंगे और बच्चों को मिड डे मील में उनकी पसंद का भोजन और नाश्ता दिया जाएगा। बच्चों से मिट्टी के खिलौने बनाने, उनकी पेंटिंग करना, पेपर क्राफ्ट की मदद की आकृतियां बनाना सिखाया जाएगा शिक्षकों को विद्यालय में बच्चों को साथ दोस्ताना व्यवहार करने के निर्देश दिए हैं।


source http://www.primarykamaster.in/2021/03/1-5.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP