Skip to main content

डीएलएड में पहले चक्र में 30 हजार रैंक तक के केवल 17402 अभ्यर्थियों ने चुने कालेज

डीएलएड में पहले चक्र में 30 हजार रैंक तक के केवल 17402 अभ्यर्थियों ने चुने कालेज



प्रयागराज: डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) में प्रवेश के लिए एक से 30000 रैंक तक के 17402 अभ्यर्थियों ने कालेज के विकल्प चुने। इस पहले राउंड में 12974 अभ्यर्थियों को परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव की ओर से कालेज आवंटित कर दिए जिसमें 7944 को डायट संस्थान मिले। डायट में कुल 10600 सीटे हैं।



परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव संजय कुमार उपाध्याय के मुताबिक पहले चरण में तीस हजार रैंक तक के अभ्यर्थियों को 22 से 24 सितंबर तक संस्थान का विकल्प भरने का अवसर दिया गया था। इन्हें शनिवार को संस्थान आवंटित किए गए। दूसरे राउंड में अब 30001 से एक लाख रैंक तक के अभ्यर्थी 27 सितंबर तक संस्थान का विकल्प भर सकेंगे। इन्हें 28 सितंबर को संस्थान एलाट किया जाएगा। इसके बात शेष सभी अभ्यर्थी तीसरे राउंड में संस्थान का विकल्प चुन सकेंगे। सभी अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच और प्रवेश की प्रक्रिया 27 सितंबर से चार अक्टूबर तक चलेगी।


source http://www.primarykamaster.in/2021/09/30-17402.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP