Skip to main content

छात्रवृत्ति के लिए 75 उपस्थिति जरूरी, 75 प्रतिशत अटेंडेंस के बिना छात्र छात्रवृत्ति के लिए होंगे अपात्र, एनआईसी पर जमा होगा हाजिरी का डाटा

छात्रवृत्ति के लिए 75 उपस्थिति जरूरी, 75 प्रतिशत अटेंडेंस के बिना छात्र छात्रवृत्ति के लिए होंगे अपात्र, एनआईसी पर जमा होगा हाजिरी का डाटा

लखनऊ : छात्रवृत्ति और फीस प्रतिपूर्ति के लिए छात्र-छात्राओं को अब आधार बेस अटेंडेंस से गुजरना होगा। यानी कि छात्रवृत्ति के जरिए पढ़ाई करने वाले छात्रों को अनिवार्य रूप से बॉयोमिट्रिक पहचान के जरिए हाजिरी लगानी होगी। इसके लिए विश्वविद्यालयों समेत सभी संस्थानों को आधार बेस उपस्थिति प्रणाली को स्थापित करना होगा।



75 प्रतिशत अटेंडेंस के बिना छात्र छात्रवृत्ति के लिए अपात्र होंगे।

सरकार ने छात्रवृत्ति लेने वाले छात्रों के मामले में हाजिरी के नियम सख्त कर दिए हैं। इसके मुताबिक संस्था को आधार बेस हाजिरी को हर माह प्रमाणित करते हुए छात्रवृत्ति पोर्टल पर अपलोड करना होगा।

समाज कल्याण के सहायक निदेशक सिद्धार्थ मिश्रा बताते हैं कि आधार बेस हाजिरी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार एससी-एसटी नियमावली में इसे शामिल भी किया गया है।

एनआईसी पर जमा होगा हाजिरी का डाटा

आधार बेस अटेंडेंस अंगूठे या उंगलियों के निशान, चेहरे की पहचान या कॉलेज में पहुंच कर लगाई जा सकेगी। अटेंडेंस का ब्योरा एनआईसी में रखने की व्यवस्था बन रही है। आधार बेस अटेंडेंस का सिस्टम संस्थान में स्थापित होगा। संस्थान जिस विवि या एजेंसी से संबद्ध हैं, हाजिरी वहां जाएगी। वहां से एनआईसी को जाएगी। एनआईसी डाटा समाज कल्याण को देंगे।




source http://www.primarykamaster.in/2021/09/75-75.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP