Skip to main content

बीएड : पहले चरण में 30,031 को अलॉट हुई सीटें, दूसरे चरण में सीट आवंटन के लिए काउंसिलिंग शुरू

बीएड : पहले चरण में 30,031 को अलॉट हुई सीटें, दूसरे चरण में सीट आवंटन के लिए काउंसिलिंग शुरू


लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित की जा रही प्रदेश के प्राइवेट व सरकारी बीएड कॉलेजों की प्रवेश काउंसिलिंग के पहले चरण का सीट अलॉटमेंट शनिवार को जारी कर दिया गया। इसके अनुसार पहले चरण में 30,031 विद्यार्थियों को सीट अलॉट हुई हैं। इसमें सामान्य श्रेणी की 25, 632, अन्य पिछड़ा वर्ग की 1841, अनुसूचित जाति की 1165, अनुसूचित जनजाति की 30 अन्य राज्यों के 728 व आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग के 635 अभ्यर्थी शामिल हैं।



प्रवेश परीक्षा की राज्य समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेयी ने बताया कि पहले चरण में 36,294 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण किया और 35,727 अभ्यर्थियों ने विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों के विकल्प लॉक किए थे। 567 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया, लेकिन कोई भी विकल्प लॉक नहीं किया।


उन्होंने बताया कि काउंसिलिंग का दूसरा चरण भी शनिवार से शुरू हो गया। जिसमें स्टेट रैंक 75,001 से 2,00,000 तक के अभ्यर्थी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके बाद काउंसलिंग शुरू होगी। उन्होंने बताया कि कॉलेजों में अभी 2, 19,877 सीटें विद्यार्थियों के लिए खाली हैं। जिन पर वे प्रवेश ले सकते हैं।


source http://www.primarykamaster.in/2021/09/30031.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP