Skip to main content

यूपी बोर्ड : 30 हजार छात्रों का रिजल्ट रुका, कॅरियर दांव पर

यूपी बोर्ड : 30 हजार छात्रों का रिजल्ट रुका, कॅरियर दांव पर

● 12वीं के 30 हजार छात्रों का परिणाम घोषित नहीं
● स्नातक पाठ्यक्रमों में बगैर रिजल्ट प्रवेश मुश्किल



प्रयागराज : यूपी बोर्ड के इंटर के हजारों छात्रों का कॅरियर दांव पर है। कोरोना काल में बिना परीक्षा कराए 10वीं-12वीं का परिणाम 31 जुलाई को घोषित हुआ था। 12वीं के 30 से 40 हजार छात्र-छात्राएं ऐसे हैं जिनका परिणाम विभिन्न कारणों से रोक दिया गया। ये विदहेल्ड श्रेणी में थे।

इनमें अधिकांश वे छात्र थे, जिनका पूर्व की कक्षाओं में से किसी का अंक बोर्ड को नहीं मिला था। सीबीएसई या सीआईएससीई बोर्ड से 10वीं कर यूपी बोर्ड में नाम लिखाने वाले तमाम छात्र भी यह परेशानी झेल रहे हैं।

इंटरनेट पर इन बच्चों को रिजल्ट रुका होने की जानकारी मिली तो स्कूल से संपर्क किया। स्कूल के प्रधानाचार्यों ने बोर्ड की गलती ठहराते हुए वहां शिकायत करने को कहा। इन छात्रों ने क्षेत्रीय कार्यालयों के ग्रीवांस सेल में शिकायत की। लेकिन दो महीना बीतने के बावजूद रिजल्ट नहीं मिल सका है। इस कारण ये बच्चे स्नातक या दूसरे पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे। जमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के छात्र अनंत कुमार, मोहित द्विवेदी और विवेक प्रजापति आदि को ही लें। दो महीने से बोर्ड का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन रिजल्ट नहीं मिल सका। मोहित द्विवेदी कहते है कि ईसीसी में प्रवेश के आवेदन की तिथि बीत गई। लेकिन फॉर्म नहीं भर सके। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 3 अक्तूबर है। लेकिन अंकपत्र न मिलने पर वहां भी आवेदन से वंचित होंगे।

यही स्थिति पूरे प्रदेश में बनी है। बच्चे स्कूल, डीआईओएस और यूपी बोर्ड के कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं।


बिना अंक प्रमोट बच्चे भी होंगे परेशान

बोर्ड ने 12वीं के 62506 बच्चों को बिना अंक दिए प्रमोट किया था। अंकपत्र पर नंबर नहीं होने से ये भी परेशान थे। 12वीं के 41355 बच्चों ने अंकसुधार परीक्षा के लिए आवेदन कर दिया जिसका परिणाम अक्तूबर अंत तक घोषित हो सकेगा। ऐसे में इनके लिए भी अगली कक्षाओं में प्रवेश में परेशानी होगी।


source http://www.primarykamaster.in/2021/09/30_27.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP