Skip to main content

यूपी में प्राइवेट स्कूलों को टक्कर देने की तैयारी, अब राजकीय इंटर कॉलेज भी होंगे इंग्लिश मीडियम

यूपी में प्राइवेट स्कूलों को टक्कर देने की तैयारी, अब राजकीय इंटर कॉलेज भी होंगे इंग्लिश मीडियम


लखनऊ : यूपी के राजकीय इंटर कॉलेजों को भी अंग्रेजी माध्यम से संचालित किए जाने की योजना है। माध्यमिक शिक्षा विभाग पहले से चल रहे अंग्रेजी माध्यम उच्च प्राथमिक स्कूलों के पास के स्कूल को इंग्लिश मीडियम चलाएगा। प्रदेश में लगभग 900 उच्च प्राथमिक स्कूल अंग्रेजी माध्यम से संचालित किए जा रहे हैं। अपर शिक्षा निदेशक अंजना गोयल ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को इन उच्च प्राथमिक स्कूलों की सूची भेज कर कहा है कि इन स्कूलों के पास के माध्यमिक स्तर के स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम किया जाना प्रस्तावित है। ऐसे स्कूलों की पूरी रिपोर्ट एक हफ्ते के भीतर भेजी जाए। ऐसे संभावित स्कूलों को चिह्नित करते हुए उनका नाम, स्कूल में कार्यरत अंग्रेजी से पढ़ाने की योग्यता रखने वाले शैक्षणिक स्टाफ की स्थिति को रिपोर्ट में शामिल किया जाए। 



वहीं जिले के स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने की योग्तया रखने वाले अध्यापकों का विवरण भी भेजा जाए। वर्ष 2019 में बेसिक शिक्षा विभाग ने एक हजार उच्च प्राथमिक स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम से करने की घोषणा की थी वहीं प्रदेश में लगभग 10 हजार प्राइमरी स्कूल भी इंग्लिश मीडियम चल रहे हैं। वहीं माध्यमिक शिक्षा में भी जहां संभव है, कक्षा नौ से एक सेक्शन अंग्रेजी माध्यम का चलाया जा रहा है।


source http://www.primarykamaster.in/2021/09/blog-post_72.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP