Skip to main content

मदरसा बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, सेकेंडरी में 95,624, सीनियर सेकेंडरी में 25,659 छात्र पास

मदरसा बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, सेकेंडरी में 95,624, सीनियर सेकेंडरी में 25,659 छात्र पास

उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की वर्ष 2021 का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया। प्रयागराज में राज्य में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कम्प्यूटर का बटन क्लिक करके परीक्षा परिणाम जारी किया। परीक्षा में उत्तीर्ण सभी छात्र छात्राओं को मंत्री नन्दी ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।




मंत्री नन्दी ने परीक्षाफल घोषित करते हुए कहा कि शासन द्वारा कोविड-19 महामारी के मद्देनजर अन्य परीक्षा बोर्ड की तरह परीक्षा वर्ष 2021 की उ.प्र. मदरसा शिक्षा परिषद की सेकेण्डरी (मुन्शी/मौलवी), सीनियर सेकेण्डरी (आलिम) की परीक्षा को निरस्त करते हुए पंजीकृत परीक्षार्थियों को उ.प्र. माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा अपनाई गई पद्धति के अनुसार कक्षोन्नति प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया। 

मंत्री नन्दी ने कहा कि बोर्ड परीक्षा 2021 में सेकेण्डरी कक्षा में 96,213 और सीनियर सेकेण्डरी कक्षा में 25,919 कुल 1,22,132 छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल घोषित किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में सेकेण्डरी कक्षा में 96,213 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 95,624 छात्र/छात्राएं उत्तीर्ण/प्रोमोट हुए हैं जो कि 99.38 प्रतिशत है, जिसमें 54630 छात्र एवं 40994 छात्राएं हैं। सीनियर सेकेण्डरी कक्षा में 25919 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 25659 छात्र/छात्रायें उत्तीर्ण / प्रोन्नत हुए हैं जो कि 98.99 प्रतिशत है, जिसमें 13734 छात्र एवं 11925 छात्राएं हैं।

मंत्री नन्दी ने कहा कि हमारी सरकार की मूल नीति ‘सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ सबका प्रयास’ है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की मंशा ’’एक हाथ में कुरान और दूसरे हाथ में कम्प्यूटर’’ से अल्पसंख्यकों में एक नए मनोबल, चेतना और विश्वास का संचार हुआ है।


source http://www.primarykamaster.in/2021/09/95624-25659.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP