Skip to main content

फतेहपुर : किराए में खेल, बीआरसी से शिक्षक ढोते हैं किताबें, मुद्रक के यहां से जिले, फिर स्कूलों तक पहुंचाने की है गाइडलाइन

फतेहपुर : किराए में खेल, बीआरसी से शिक्षक ढोते हैं किताबें, मुद्रक के यहां से जिले, फिर स्कूलों तक पहुंचाने की है गाइडलाइन 

◆  मुद्रक के यहां से जिले, फिर स्कूलों तक पहुंचाने की है गाइडलाइन 
◆ नियमों को दरकिनार करके बीआरसी तक ही जा रहे हैं वाहन।




फतेहपुर : सर्व शिक्षा अभियान के तहत छात्रों को निश्शुल्क किताबों का वितरण किया जाता है। शासन से करार होने के बाद मुद्रक इन्हें प्रकाशित करता है और जिलों तक पहुंचाता है। जिले के स्टोर से इन्हें परिषदीय स्कूलों तक पहुंचाने की गाइडलाइन है। लेकिन इस गाइडलाइन का जिले में पालन होता नहीं दिख रहा है और किराए में जमकर खेल किया जा रहा है। ऐसे में मुद्रक के वाहन ब्लाक संसाधन केंद्र (बीआरसी) तक पहुंच रहे हैं और यहां से शिक्षकों को मजबूरी वश किताबें स्कूल तक ले जानी पड़ रही हैं। शासन के निर्देश पर कक्षा आठ तक के छात्रों को निश्शुल्क किताबों की सौगात दी गई है। इसके अलावा अन्य योजनाओं में एमडीएम, बैग, जूता, मोजा, यूनीफार्म छात्रवृत्ति आदि की योजनाएं शासन की गाइडलाइन के अनुसार चल रही हैं।

परिषदीय स्कूल एक नजर में

प्राथमिक स्कूल 1903
उच्च प्राथमिक स्कूल 747
कुल परिषदीय स्कूल 2450 
पंजीकृत विद्यार्थी - 3 लाख 765 हजार, 123

निश्शुल्क किताबों के वितरण की बात करें तो मुद्रक के यहां से जिले और बीआरसी तक किताबें सरकारी खर्चे पर पहुंचाई जाती हैं। लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है और शिक्षकों को किताबें स्कूलों तक स्वयं ले जानी 
पड़ रही हैं। विभाग की इस लचर व्यवस्था को लेकर खासी नाराजगी है। अधिकारियों के आगे मुंह खोलने का साहस नहीं कर पाते हैं।

किताबों को स्कूल तक पहुंचाया जाना चाहिए। प्रकरण संज्ञान में आया है। मामले की जांच करवाई जाएगी। खंड शिक्षाधिकारियों से भी रिपोर्ट तलब की जाएगी।

संजय कुमार कुशवाहा, बीएसए




source http://www.primarykamaster.in/2021/09/blog-post_91.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP