Skip to main content

यूपी बोर्ड : 8497 परीक्षा केंद्र बनाए गए, अंतिम सूची का ऑनलाइन प्रकाशन 22 फरवरी को

यूपी बोर्ड : 8497 परीक्षा केंद्र बनाए गए, अंतिम सूची का ऑनलाइन प्रकाशन 22 फरवरी को


प्रयागराज : कोरोना संक्रमण के विकट दौर में भी यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्रों की संख्या सिर्फ 714 ही बढ़ी है, यह काम परीक्षार्थियों के बीच शारीरिक दूरी का अनुपालन करते हुए किया गया है। बोर्ड ने 8497 परीक्षा केंद्रों की सूची सभी जिलों को भेज दी है, ताकि उन पर आपत्तियां लेकर प्रक्रिया पूरी की जा सके। केंद्रों की अंतिम सूची का प्रकाशन 22 फरवरी को वेबसाइट पर होगा।



माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने जिलों से मिली सूची को सार्वजनिक कर दिया है। कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार केंद्रों की संख्या दोगुनी होने तक का अनुमान था, क्योंकि दोनों परीक्षाओं में शामिल होने वालों की तादाद पिछले वर्ष के लगभग बराबर ही है। ज्ञात हो कि इस बार 56 लाख से अधिक परीक्षार्थी इम्तिहान देंगे। इसके लिए 25 नवंबर को जारी केंद्र निर्धारण नीति में बदलाव किया गया। शासन ने 25 जनवरी को सूची सार्वजनिक करने और केंद्रों की संख्या दस फीसद से अधिक न करने का निर्देश दिया था।

बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि प्रधानाचार्यो की ओर से वेबसाइट पर अपलोड की गई सूचना व डीएम की ओर से गठित समिति के इस पर मुहर लगाने के बाद विद्यालयवार परीक्षार्थियों को आवंटित किया गया। इसमें 8497 केंद्रों की सूची तय की गई है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 7783 परीक्षा केंद्र बने थे, इस आधार पर इस वर्ष तय केंद्रों की संख्या 714 (9.17 फीसद) ही अधिक है। शासन के निर्देश और कोविड की गाइड लाइंस का पूरा पालन किया गया है। सूची सभी जिलों को भेज दी गई है अब 30 जनवरी तक समाचारपत्रों में प्रकाशित कराकर उस पर आपत्तियां ली जाएंगी। सूची का अंतिम प्रकाशन 22 फरवरी को होगा।

121 कालेजों को मिली राहत : यूपी बोर्ड ने केंद्रों की सूची सार्वजनिक करने से पहले डिबार केंद्रों की सूची जारी की। 312 केंद्र डिबार हुए हैं, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 433 रही है। 121 कालेजों को केंद्र बनने का मौका मिला है। सचिव ने कहा कि परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए यह कदम उठाया गया है।

गंगापार के विद्यार्थियों को दिया यमुनापार का सेंटर

जासं, प्रयागराज : यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। प्रदेश में कुल 8407 केंद्र हैं, जब कि प्रयागराज में 299 केंद्र बनाए गए हैं। यह प्रारंभिक सूची है। इस सूची में कई खामियां भी मिली हैं। गंगापार के स्कूलों के विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र यमुनापार में बनाया गया है। इसी तरह यमुनापार के विद्यार्थियों के लिए गंगापार के विद्यालय केंद्र बनाए गए हैं। कई उन विद्यालयों को भी परीक्षा केंद्र बना दिया गया है जहां संसाधन नहीं है। हालांकि बोर्ड ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों से परीक्षा केंद्रों के बारे में विसंगति होने पर आपत्ति भी मांगी है। इन आपत्तियों का निस्तारण करके 18 फरवरी तक यूपी बोर्ड को सूची देने का निर्देश जारी किया गया है। यह भी कहा गया है कि जिला समितियां रिपोर्ट का अध्ययन कर 22 फरवरी तक परीक्षा केंद्रों की सूची को अंतिम रूप दे दें।


source http://www.primarykamaster.in/2021/01/8497-22.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP