Skip to main content

69000 नवनियुक्त शिक्षकों को प्रदेश के सभी जिलों में विद्यालय आवंटन आज पुन: होगा प्रारम्भ

69000 नवनियुक्त शिक्षकों को प्रदेश के सभी जिलों में विद्यालय आवंटन आज पुन: होगा प्रारम्भ, सर्वर हुआ पहले से दुरस्त



प्रयागराज। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से विद्यालय आवंटन के लिए जारी दिशा निर्देश के अनुसार सोमवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में 69,000 सहायक अध्यापक भर्ती में से 36590 चयनित शिक्षकों को विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया आरंभकी गई थी, लेकिन सर्वर में आई दिक्कत के चलते विद्यालय आवंट कार्य नहीं हो सका, रिपोर्ट के मुताविक प्रारम्भ में कुछ जिलों में कुछ शिक्षकों को स्कूल आवंटित हो भी गए थे.लेकिन जैसे ही सभी जिलों में प्रकिया आगे बढ़ी वेबसाइट पर अत्यधिक लोड के कारण सर्वर ढप हो गया. जिससे प्रक्रिया को स्थगित करना पड़ा था.



जानकारी के मुताबिक अब NIC ने सर्वर को सही कर दिया है आज आगे की प्रक्रिया पूर्व निर्धारित समय सम्पन्न होगी.


आपको को यह भी बता दें कि सचिव बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी दिशा निर्देश के के अनुसार पहले दिन दिव्यांग महिला, दिव्यांग पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों को आवंटित करने के लिए विकल्प लिए गए। 27 जनवरी को प्रदेश के कई जिलों में महिला अभ्यर्थियों के साथ पुरुष अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटित किए जाएंगे।


source http://www.primarykamaster.in/2021/01/69000_27.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP