Skip to main content

प्रतापगढ़ : कोरोना संक्रमण से जिले के 12 शिक्षक हो चुके मृतक, बीएसए कार्यालय में आयोजित की गई शोक सभा

  



प्रतापगढ़ : कोरोना की दूसरी लहर ने जिले में कोहराम मचा रखा है। इलाज में थोड़ी सी चूक से लोगों को जान से हाथ धोना पड़ रहा है। जिले में अब तक 90 से अधिक लोग जान गवां चुके हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के 13 शिक्षकों की भी संक्रमण की चपेट में आने से मौत हो गई।

जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। हर दिन संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिले में अब तक सक्रिय मरीजों की संख्या 2561 के पार पहुंच चुकी है। इलाज में लापरवाही बरतने पर लोगों को जान से हाथ धोना पड़ रहा है।
जिले में अब तक मौतों का आंकड़ा 100 के पार पहुंच चुका है। गौर करने वाली बात यह है कि यह आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड के मुताबिक है।

मौत के वास्तविक आंकड़े इससे कहीं ज्यादा हैं। संक्रमण की चपेट में आने से बेसिक शिक्षा विभाग के 13 शिक्षकों की भी मौत हो गई। इनमें पंकज पांडेय, गोविंद प्रसाद श्रीवास्तव, डा. रश्मि सिंह, बद्री नारायण, अयाजुद्दीन, जगतपाल यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, रंजीत कुमार, प्रियंका सिंह, प्रदीप कुमार तिवारी, धर्मा देवी, ज्ञानेश त्रिपाठी और अवनीश तिवारी शामिल हैं। इसके अलावा एक अनुचर सुरेश गौड़ की भी मौत हुई है। इससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

बीएसए कार्यालय में आयोजित हुई शोक सभा

प्रतापगढ़। बीएसए कार्यालय में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को शोकसभा आयोजित हुई। जिसमें कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले शिक्षकों को श्रद्धांजलि दी गई। कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने मृत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि ईश्वर परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। 



source http://www.primarykamaster.in/2021/04/13.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP