Skip to main content

अब परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की बजाए अभिभावक जाएंगे स्कूल, मिशन प्रेरणा की ई पाठशाला का तीसरा चरण शुरू

अब परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की बजाए अभिभावक जाएंगे स्कूल, मिशन प्रेरणा की ई पाठशाला का तीसरा चरण शुरू


नए शिक्षा सत्र लागू होते ही स्कूली बच्चों की पढ़ाई कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण की वजह से प्रभावित हो गई। मई माह तक सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य ठप कर दिया गया है। बीते वर्ष की भांति फिर से बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित परिषदीय स्कूलों के बच्चों की फिर से ऑनलाइन कक्षा शुरू कराने जा रहा है। इस संबंध में महानदेशक स्कूल शिक्षा ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि शिक्षक बच्चों के बजाय अभिभावकों को स्कूल बुलाएं और 5 बच्चों से प्रतिदिन मोबाइल पर बात करें।



देशभर में कोविड-19 का संक्रमण बढ़ गया है। जिस कारण विद्यालयों में पठन-पाठन प्रभावित हो गया है। स्कूल बंद होने के कारण इस बार शत-प्रतिशत बच्चों तक ऑनलाइन शिक्षा पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। प्राइमरी स्कूलों में फिर से ई-पाठशाला शुरू की जाएगी। व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए सभी स्कूलों के शिक्षकों को भी स्कूल आने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्एक शिक्षक हर दिन अपनी कक्षा के कम से कम 2 बच्चों के अभिभावकों को स्कूल में बुलाकर बच्चों की पढ़ाई के बारे में चर्चा करेंगे। बच्चों के अभ्यास कार्य की जांच भी करेंगे तथा बच्चों को गृह कार्य भी देंगे।


इस संबंध में महानिदेशक स्कूली शिक्षा विजय किरन आनंद ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि शिक्षक, शिक्षा मित्र एवं अनुदेशकों को कक्षावार, विषय वार शैक्षिक सामग्री एवं कंटेंट अभिभावकों के व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर किया जाएगा। शिक्षक अभिभावकों से बच्चों के घर पर चल रही पढ़ाई के बारे में हाल जानेंगे और समीक्षा भी करेंगे। उनकी पढ़ाई से संबंधित समस्याओं का समाधान भी शिक्षक करेंगे। अभिभावकों को विषय संबंधित पाठों के बारे में भी शिक्षक समझाएंगे।


दूरदर्शन भी बनेगा फिर से माध्यम
प्रत्एक कक्षा और विषय के लिए मासिक पंचांग के अनुसार शैक्षणिक सामग्री साझा की जाएगी। कंटेंट अभिभावकों के व्हाट्सएप पर शेयर किए जाएंगे। दूरदर्शन पर प्रसारित ई-कंटेंट को देखने के लिए बच्चों को प्रेरित किया जाएगा। शिक्षक प्रतिदिन बच्चों की शिक्षा को लेकर की गई गतिविधियों को एक डायरी में भी दर्ज करेंगे।


शिक्षक करेंगे 5 बच्चों से बात
बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि महानिदेशक द्वारा दिए गए निर्देशों में कहा गया है कि बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा देने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। शिक्षकों को प्रतिदिन 5-5 बच्चों से फोन पर बात करनी होगी। घर पर चल रही पढ़ाई की समीक्षा की जाएगी। उनकी पढ़ाई से संबंधित समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। इससे सभी बच्चे अपने शिक्षकों के संपर्क में भी रहेंगे।


मिशन प्रेरणा की ई-पाठशाला का तीसरा चरण शुरू किया गया
कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के कारण पठन-पाठन की स्थिति बाधित होने के कारण मिशन प्रेरणा की ई-पाठशाला का तीसरा चरण शुरू किया गया है। इसके लिए शत प्रतिशत बच्चों तक पहुंच बनाने एवं उन्हें लर्निंग आउटकम पर शिक्षक देने के निर्देश जारी किए गए हैं।


कार्यवाहक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को ऑनलाइन शिक्षा दिए जाने की व्यवस्था करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। शिक्षकों को पहले से बने व्हाट्सएप ग्रुप से बच्चों एवं अभिभावकों को जोड़कर ऑनलाइन क्लासेस एवं गूगल मीट आदि के बारे में जानकारी देने के भी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। 




source http://www.primarykamaster.in/2021/04/blog-post_91.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP