Skip to main content

मतगणना प्रशिक्षण का बॉयकॉट करने का आह्वान, कई असमय मौतों से कर्मचारियों में भय का माहौल

मतगणना  प्रशिक्षण का बॉयकॉट करने का आह्वान, कई असमय मौतों से कर्मचारियों में भय का माहौल


लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने मतगणना ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिए जाने का बहिष्कार करने का एलान किया है और मतगणना को स्थगित करने की मांग करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग को ज्ञापन भेजा है। इसके साथ ही अटेवा संघ और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने भी मतगणना स्थगित करने की मांग संबंधी ज्ञापन डीएम को दिए हैं।



राष्ट्रीय शैक्षणिक महासंघ के प्रदेश संयुक्त महामंत्री व जिलाध्यक्ष संतोष मौर्य ने कहा है कि पंचायत चुनाव में हमने अपने कई साथियों को खो दिया है, जो निर्दोष थे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकारिणी ने यह निर्णय लिया है कि कोई भी शिक्षक साथी दो मई को होने वाली मतगणना और उसके पूर्व प्रशिक्षण में प्रतिभाग नहीं करेगा।


उधर, अटेवा पेंशन बचाओ मंच के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री एवं राज्य निर्वाचन आयुक्त को संबोधित ज्ञापन एडीएम अरुण कुमार सिंह को सौंपा है। उन्होंने दिवगंत शिक्षकों एवं कर्मचारियों के परिजन को 50-50 लाख की आर्थिक सहायता तत्काल मुहैया कराने एवं संक्रमित कर्मियों के इलाज का पूरा खर्च सरकार से देने की मांग की है। अटेवा मंच ने सरकार से मांग की है कि पंचायत चुनाव की मतगणना को स्थगित कर दिया जाए, क्योंकि मद्रास हाईकोर्ट ने भी माना है कि करोना की दूसरी लहर के लिए चुनाव आयोग जिम्मेदार है।


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पुष्कर और जिला मंत्री अजय कुमार पाठक के नेतृत्व में कर्मचारियों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।


source http://www.primarykamaster.in/2021/04/blog-post_50.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP