Skip to main content

बीएसए ऑफिस में पड़ीं सेवा पुस्तिकाएं, वेतन को चक्कर काट रहे शिक्षक

बीएसए ऑफिस में पड़ीं सेवा पुस्तिकाएं, वेतन को चक्कर काट रहे शिक्षक


झांसी। बाहरी जिलों से तबादला कराकर अपने गृह जनपद झांसी आना शिक्षकों को भारी पड़ रहा है। अपने गृह जिले में नौकरी तो कर रहे हैं, लेकिन बाबुओं की मनमानी के चलते उनको वेतन नहीं मिल पा रहा है। जिले में अंतरजनपदीय तबादलों के तहत आए 318 शिक्षकों की सेवा पुस्तिकाएं दफ्तर में धूल फांक रही हैं। जबकि शिक्षक वेतन के लिए दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं। शिक्षकों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत भी की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।

प्रदेश सरकार द्वारा फरवरी माह में शिक्षकों के अंतरजनपदीय तबादले किए गए थे। इस दौरान जिले में 318 शिक्षकों ने कार्यभार ग्रहण किया। इनको विद्यालय भी आवंटित कर दिए गए। शिक्षकों ने स्कूलों में पढ़ाना शुरू कर दिया। जब वेतन की बात आई, तो कहा गया कि जिन जिलों से शिक्षक आए हैं, वहां से सेवा पुस्तिकाएं नहीं मिली हैं। मार्च के अंत तक सेवा पुस्तिकाएं बीएसए कार्यालय में पहुंच गईं, लेकिन बाबुओं ने सेवा पुस्तिकाओं को ब्लॉक पर नहीं भेजा है। ऐसे में शिक्षक वेतन के लिए चक्कर काट रहे हैं। 


कोरोना काल में स्कूल बंद हैं, लेकिन वेतन न मिलने से शिक्षकों के आगे संकट खड़ा हो गया है। इनमें तमाम शिक्षक ऐसे हैं, जिनको चुनावी ड्यूटी के लिए भेजा गया था और वे संक्रमित हो गए हैं। एक ओर इलाज का खर्च और दूसरी ओर वेतन का भुगतान न होने से शिक्षकों के आगे समस्या खड़ी हो गई है। शिक्षक राजेश कुमार कहते हैं कि विभाग के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन वेतन नहीं मिला है। 


शिक्षिका रचना कहती हैं कि वेतन न मिलने से दिक्कत हो रही है। गृह जिले में नौकरी तो मिल गई, लेकिन वेतन का भुगतान नहीं हो रहा। बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रसकेंद्र गौतम कहते हैं कि अंतर्जनपदीय तबादलों के तहत आए शिक्षक कई माह से विना वेतन के काम कर रहे हैं। शिक्षकों को कार्यालय के चक्कर लगवाए जा रहे हैं। मानसिक और आर्थिक शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही शोषण बंद नहीं हुआ, तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।


सेवा पुस्तिकाओं को ब्लॉक पर भेज दिया गया है। संक्रमण के दौर में चार ब्लॉक के बीईओ का स्वास्थ्य खराब चल रहा है। ऐसे में काम प्रभावित हो रहा है। जल्द ही शिक्षकों का वेतन जारी कर दिया जाएगा।- हरिवंश कुमार, बीएसए


source http://www.primarykamaster.in/2021/05/blog-post_1.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP