Skip to main content

NTSE : डेढ़ लाख छात्रों को है छात्रवृत्ति का इंतजार, दो साल से फंसा है रिजल्ट

NTSE : डेढ़ लाख छात्रों को है छात्रवृत्ति का इंतजार, दो साल से फंसा है रिजल्ट


दसवीं परीक्षा पास किये एक साल से अधिक हो गया। 11वीं से अब 12वीं में चले गये लेकिन अभी तक छात्रवृत्ति का रिजल्ट नहीं मिला। यह हाल नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन (एनटीएसई) छात्रवृत्ति का है। छात्रवृत्ति परीक्षा पिछले दो साल से हो रही है, लेकिन अभी तक छात्रों को रिजल्ट नहीं मिला है। इसमें 2019 का फाइनल रिजल्ट और 2020 का पीटी का रिजल्ट शामिल है। एससीईआरटी की मानें तो दोनों सत्र मिलाकर लगभग डेढ़ लाख छात्र शामिल हुए हैं। 



ज्ञात हो कि कोरोना संक्रमण के कारण एनटीएसई रिजल्ट जारी नहीं हो पा रहा है। 2019 का पीटी रिजल्ट निकलने के समय मार्च 2020 में लॉकडाउन लग गया। आप यह खबर प्राइमरी का मास्टर डॉट इन पर पढ़ रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान अप्रैल में ही पीटी का रिजल्ट जारी हुआ था। इसके बाद नवंबर 2020 में सेकेंड फेज की परीक्षा ली गयी। इसका रिजल्ट भी तक जारी नहीं हुआ है। वहीं 2020 की पीटी जनवरी 2021 में ली गयी। लेकिन अभी पीटी का ही रिजल्ट जारी नहीं हुआ है। 


प्लस टू से लेकर पीएचडी तक मिलती छात्रवृत्ति
उच्च शिक्षा पाने के लिए छात्रवृत्ति परीक्षा ली जाती है। दसवीं के छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं। चयनित छात्रों को 11वीं से छात्रवृत्ति मिलना शुरू होता है। यह छात्रवृत्ति पीएचडी तक मिलती है। स्नातक में इसमें हर महीने 12 सौ रुपये दिये जाते हैं। वहीं आगे पीजी और पीएचडी के लिए यूजीसी के नियम के अनुसार छात्रवृत्ति दी जाती है। 


गिरिवल दयाल (निदेशक, एससीईआरटी) ने कहा, पीटी का रिजल्ट तैयार हो गया है। भारत सरकार के पास एप्रूवल के लिए भेजा गया है। विधानसभा चुनाव के कारण इस बार जनवरी अंतिम सप्ताह में पीटी परीक्षा ली गयी थी। अभी रिजल्ट तैयार है। बस एप्रूवल मिलने के बाद जारी किया जायेगा। 


मई के दूसरे सप्ताह में सेकेंड फेज की परीक्षा 
एनसीएसई के सेकेंड फेज की परीक्षा मई के दूसरे सप्ताह में  होती है। इससे पहले नवंबर में फर्स्ट फेज की परीक्षा ली जाती है। फर्स्ट फेज में चयनित छात्र सेकेंड फेज की परीक्षा में शामिल होते हैं। लेकिन इस बार फर्स्ट फेज नवंबर के बदले जनवरी में हुआ। वहीं कई राज्यों में फरवरी में परीक्षा ली गयी। अभी फर्स्ट फेज का रिजल्ट जाने में देरी होगी।


source http://www.primarykamaster.in/2021/04/ntse.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP