Skip to main content

CBSE और CISCE ने 11वीं में एडमिशन के लिए छात्रों से मांगा विषय का विकल्प, मई से शुरू होंगी क्लासेस

CBSE और CISCE ने 11वीं में एडमिशन के लिए छात्रों से मांगा विषय का विकल्प, मई से शुरू होंगी क्लासेस


प्रयागराज : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल एग्जामिनेशन्स (सीआईएससीई) की ओर से 10वीं की बोर्ड परीक्षा निरस्त करने और बच्चों को प्रमोट करने के निर्णय के बाद स्कूलों ने 11वीं में प्रवेश की तैयारी शुरू कर दी है। स्कूलों ने बच्चों को 11वीं में विषय चुनने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भेजा है और विषय आवंटन के बाद मई के पहले सप्ताह में कक्षाएं शुरू की जाएंगी।




महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर की प्रिंसिपल सुष्मिता कानूनगो ने बताया कि विषय चुनने के लिए फॉर्म बच्चों को ऑनलाइन दे चुके हैं। एक-दो दिन में विषय दे दिए जाएंगे और एक मई से क्लास शुरू होगी। हालांकि दूसरे स्कूल से आने वाले बच्चों को रिजल्ट आने के बाद विषय आवंटन होगा। उन्हें एक्स्ट्रा क्लास और ब्रिज कोर्स से छूटा कोर्स पूरा कराएंगे।


इसी प्रकार सेंट जोसेफ कॉलेज के 10वीं के छात्र छात्राओं को भी ऑनलाइन फॉर्म दे दिए गए हैं। प्रिंसिपल फादर थॉमस कुमार का कहना है कि 10वीं के प्री बोर्ड सही से नहीं हो सके थे। इसलिए कक्षा 9 की परफार्मेंस के आधार पर विषय का आवंटन होगा। 3 मई से ऑनलाइन क्लास शुरू करने की तैयारी है। 


source http://www.primarykamaster.in/2021/04/cbse-cisce-11.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP