Skip to main content

पीलीभीत : मार्च का वेतन अटका

पीलीभीत : मार्च का वेतन अटका


पीलीभीत। आपदा के इस दौर में भी बेसिक शिक्षा विभाग के छह ब्लॉकों के 2500 से अधिक शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मियों को मार्च का वेतन नहीं मिल सका है। इससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। एक कर्मचारी ने तो सोशल मीडिया के माध्यम से परिवार के बीमार होने का हवाला देकर डीएम से वेतन दिलाने की गुहार लगाई है।



बेसिक शिक्षा विभाग में शासन के निर्देश के बाद भी समय से वेतन नहीं मिल पा रहा है। कोरोनाकाल के दौर में भी सात ब्लॉकों में से छह ब्लॉकों के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मियों को माह भर बाद भी मार्च का वेतन नहीं मिल सका है।


बताते हैं कि शिक्षकों को अब पेरोल मॉड्यूल के माध्यम से वेतन दिया जाना है। विभाग ने मार्च का भी वेतन पेरोल मॉड्यूल के माध्यम से रणनीति बनाई। विभाग इसमें जुटा हुआ था कि इस बीच 17 अप्रैल को प्रभारी वित्त एवं लेखाधिकारी कोरोना संक्रमित हो गए।


हालत बिगड़ने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऐसे में वेतन की प्रक्रिया जहां की तहां ठप हो गई। इस बीच वित्त एवं लेखाधिकारी का चार्ज किसी अन्य लेखाधिकारी को देने के लिए भी फाइल दौड़ाई गई, मगर नतीजा सिफर ही रहा।


कई शिक्षक और उनके परिवार वाले संक्रमित होकर घरों में क्वांरटीन हैं, ऐसे में उन्हें पैसों की भी दरकार है, मगर वेतन न मिलने से समुचित इलाज भी नहीं करवा पा रहे हैं। हालांकि शुक्रवार को जब लेखाधिकारी कार्यालय संपर्क किया गया तो बताया गया कि नगर क्षेत्र पीलीभीत और बीसलपुर, अमरिया के 100 तथा बिलसंडा ब्लॉक के सभी 440 शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का मार्च का वेतन दिया जा चुका है।


प्रभारी लेखाधिकारी भी शुक्रवार को डिस्चार्ज होकर शुक्रवार को घर आ चुके हैं। मतगणना के बाद शेष बचे सभी छह ब्लॉकों के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को जल्द वेतन देने के प्रयास किए जाएंगे। इधर बरखेड़ा ब्लाक के एक शिक्षणेत्तर कर्मचारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से स्वयं व पत्नी की बीमारी का हवाला देते हुए डीएम से वेतन दिलाने की मांग की है।


प्रभारी वित्त एवं लेखाधिकारी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण छह ब्लॉकों के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को वेतन निर्गत नहीं किया जा सका। लेखाधिकारी स्वस्थ हो चुके हैं। सोमवार तक वेतन निर्गत करने के निर्देश दिए गए हैं।
- चंद्रकेश सिंह, बीएसए


source http://www.primarykamaster.in/2021/05/blog-post.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP