Skip to main content

एडेड स्कूलों में पढ़ाई से लेकर शिक्षकों की भर्ती तक सरकार के हवाले

एडेड स्कूलों में पढ़ाई से लेकर शिक्षकों की भर्ती तक सरकार के हवाले


अब एडेड स्कूलों में भी पढ़ाई से लेकर शिक्षकों तक की गुणवत्ता पर सरकार शिकंजा कसेगी। राज्य सरकार पहली बार एडेड जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षकों की भर्ती करने जा रही है। वहीं यहां पर मिशन प्रेरणा के साथ मानव संपदा पोर्टल भी अनिवार्य कर दिया गया है। इन स्कूलों में सरकारी स्कूलों वाला शैक्षणिक कैलेण्डर लागू होगा।



मिशन प्रेरणा के तहत यहां के लर्निंग गोल भी वहीं होंगे जो सरकार ने तय किए हैं। वहीं यहां भी विद्यार्थियों के सीखने के लिए वे सभी मॉड्यूल लागू होंगे जो सरकारी स्कूलों में चलाए जा रहे हैं। इसके साथ ही यहां के विद्यार्थियों की आधार सीडिंग का काम भी शुरू हो गया है। अभी तक सरकार इन स्कूलों में शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का वेतन देती है, साथ ही निःशुल्क यूनिफार्म, पाठ्य पुस्तकें व मिड डे मील की व्यवस्था सरकारी स्कूलों की तर्ज पर की जाती है। सरकार ने तय किया है कि जब ये स्कूल सरकारी सहायता से चलते हैं तो यहां भी पढ़ाई की गुणवत्ता पर सरकार नजर रखेगी।


प्रदेश में लगभग आठ हजार एडेड स्कूल हैं जिनमें जूनियर हाईस्कूल, प्राइमरी व माध्यमिक के वे स्कूल शामिल हैं जहां कक्षा एक से आठ तक की कक्षाएं चलाई जाती हैं।


source http://www.primarykamaster.in/2021/04/blog-post_63.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP