Skip to main content

कोरोना से हुई मौतों को देखते हुए मतगणना स्थगित करने की कर्मचारी संगठनों की मांग

कोरोना से हुई मौतों को देखते हुए मतगणना स्थगित करने की कर्मचारी संगठनों की मांग



लखनऊ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों की कोरोना से हुई मौत को देखते हुए कर्मचारी संगठनों ने मतगणना स्थगित करने की मांग की है। शिक्षक और कर्मचारी संगठनों का कहना है कि ऐसे में इसे टालना चाहिए। मतगणना में संक्रमण की आशंका ज्यादा हैं।


खंड शिक्षा अधिकारी संघ के महासचिव वीरेंद्र कुमार कनौजिया ने राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है कि मतगणना में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करना संभव नहीं होगा। इसके पहले चुनाव ड्यूटी में ही कई खंड शिक्षा अधिकारी संक्रमित हुए और कुछ की मौत भी हो गई है। ऐसे में मतगणना तत्काल स्थगित कर दी जानी चाहिए। उन्होंने मृत खंड शिक्षा अधिकारियों के परिवारीजनों को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा और मृतक आश्रित को नौकरी देने की मांग की। 



प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय सिंह व राजकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय सिंह ने भी बमतगणना टालने की मांग की है। 


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी ने कहा कि पूरे चुनाव भर सरकार से मांग की जाती रही कि वे कर्मचारियों को समुचित किट उपलब्ध करवाकर ड्यूटी करवाएं। लेकिन सरकार ने नहीं सुना। लिहाजा मतगणना टाल देनी चाहिए। ग्राम पंचायतीराज सफाई कर्मचारी संगठन समेत कई अन्य संगठनों ने भी मतगणना टालने की मांग की है।


source http://www.primarykamaster.in/2021/04/blog-post_7.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP