Skip to main content

चुनाव ड्यूटी में संक्रमित होकर जान गंवाने वाले शिक्षामित्रों के परिवार को 50 लाख की सहायता की मांग

चुनाव ड्यूटी में संक्रमित होकर जान गंवाने वाले शिक्षामित्रों के परिवार को 50 लाख की सहायता की मांग


लखनऊ। यूपी प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ने प्रदेश सरकार से चुनाव प्रशिक्षण व ड्यूटी के बाद मृतक शिक्षा मित्रों के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है। साथ ही पंचायत चुनाव तत्काल स्थगित करने का आग्रह किया है।



संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार शुक्ल व सदस्य प्रदेश कार्यसमिति अवधेश मणि मिश्र ने संयुक्त रूप से बताया है कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के दो चरण के चुनाव के बाद सैकड़ों शिक्षा मित्र साथी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। दर्जनों की जान चली गई है। संघ पदाधिकारियों का कहना है कि चुनाव के दौरान कोविड 19 के गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है। इसका खामियाजा चुनाव में लगे शिक्षकों, शिक्षा मित्रों व अन्य कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। 


चुनाव प्रशिक्षण से चुनाव संपन्न होने तक हर जिले में सैकड़ों शिक्षामित्र कोविड 19 से संक्रमित हुए हैं। संघ पदाधिकारियों ने सरकार से मृतक शिक्षकों शिक्षा मित्रों व कर्मचारियों के परिवार को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहयोग देने की मांग की है।


source http://www.primarykamaster.in/2021/04/50_26.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP