Skip to main content

68500 शिक्षक भर्ती के अंतर्गत नियुक्ति की मांग को लेकर निदेशालय पर अनशन शुरू

68500 शिक्षक भर्ती के अंतर्गत नियुक्ति की मांग को लेकर निदेशालय पर अनशन शुरू



परिषदीय विद्यालयों के लिए 68500 सहायक अध्यापक भर्ती में परीक्षा पास करने के बाद भी चयनित शिक्षकों को नियुक्ति नहीं मिल सकी है। नियुक्ति की मांग को लेकर चयनित शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय पर अनशन शुरू कर दिया है। 


इन अभ्यर्थियों का कहना है कि नियुक्ति होने तक उनका अनशन जारी रहेगा। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए 18 सितंबर 2020 को हाईकोर्ट ने खाली सीटों पर नियुक्ति देने का निर्देश दिया था। कोर्ट के आदेश के 10 महीने बीत जाने के बाद भी इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं मिल सकी है।



कोर्ट की ओर से नरेंद्र कुमार चतुर्वेदी एवं अन्य की याचिकाओं के निस्तारण के दौरान खाली सीटों पर चार सप्ताह में नियुक्ति देने का आदेश दिया था। बेसिक शिक्षा विभाग की कार्यशैली के चलते नरेंद्र कुमार चतुर्वेदी एवं अन्य तथा संबंधित सभी याचिकाओं के अधीन उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपनी नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। अभी तक परिषद कार्यालय की ओर से इन अभ्यर्थियों को कोई आश्वासन नहीं मिला है।


 इन अभ्यर्थियों ने इससे पूर्व में 14 अक्तूबर 2020 को बेसिक शिक्षा परिषद के तत्कालीन उप सचिव को ज्ञापन देकर नियुक्ति की मांग की थी। इसके बाद से यह अभ्यर्थी लगातार सरकार से नियुक्ति की गुहार लगा रहे हैं। धरना एवं अनशन करने वालों में शोभित सिंह, आरती सिंह, अंजना त्रिपाठी, समरजीत राव, दीपक मौर्य, अनिल वर्मा, गोपाल यादव, अभिलाष सैनी, शिव मोहन मौजूद रहे।



source http://www.primarykamaster.in/2021/07/68500.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP