Skip to main content

CISCE बोर्ड : बगैर परीक्षा के घोषित नतीजों में भी कई फेल

CISCE बोर्ड : बगैर परीक्षा के घोषित नतीजों में भी कई फेल


नई दिल्ली: काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआइएससीई) ने आइसीएसई (10वीं) और आइएससी (12वीं) कक्षा के परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी है। शनिवार को बोर्ड की वेबसाइट पर डाले गए नतीजों के मुताबिक 10वीं में 99.98 प्रतिशत और 12वीं 99.76 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। कोरोना के कारण इस साल भी मेरिट सूची जारी नहीं हुई।



कोरोना के कारण इस साल आइसीएसई और आइएससी परीक्षाएं आयोजित नहीं हुई थीं, इसलिए इवैल्यूएशन पालिसी के आधार पर परिणाम तैयार किया गया है। इसमें 2020 और 2021 में स्कूल में आयोजित टेस्ट और स्कूल द्वारा प्रयोगात्मक परीक्षा में दिए गए नंबरों के आधार पर मूल्यांकन किया गया। जिन्होंने इन मापदंडों का पालन नहीं किया, उन्हें पास नहीं किया गया है। सीबीएसई की तरह ही सीआइएससीई भी मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट डिजीलाकर के जरिये छात्रों को मुहैया कराएगा। इस बार परीक्षा नहीं होने के कारण विद्यार्थी उत्तर पुस्तिका का पुनरीक्षण नहीं करा सकते, लेकिन मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर उनकी आपत्तियों पर विचार होगा।


● 10वीं में 99.98 और 12वीं 99.76 प्रतिशत छात्र हुए पास

● कोरोना के कारण इस बार नहीं जारी हुई मेरिट सूची


■ 10वीं का परिणाम

◆ परीक्षार्थी>>2,19,499

◆ सफल>>2,19,454 (99.98 प्रतिशत)

◆ गत वर्ष>>99.34 प्रतिशत


■  12वीं का परिणाम

◆ परीक्षार्थी>>94,011

◆ सफल>>93,781 (99.76 प्रतिशत)

◆ गत वर्ष>>96.84 प्रतिशत


source http://www.primarykamaster.in/2021/07/cisce.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP