Skip to main content

अभ्यर्थियों ने घेरा भाजपा कार्यालय, 69000 भर्ती में 22 हजार पद जोडने की मांग

अभ्यर्थियों ने घेरा भाजपा कार्यालय, 69000 भर्ती में 22 हजार पद जोडने की मांग



लखनऊ। 69 हजार शिक्षक भर्ती में 22 हजार पद जोड़ने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आक्रोश कम नहीं हो रहा है। बुधवार को बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करने के बाद बृहस्पतिवार को नाराज अभ्यर्थियों ने भाजपा कार्यालय का घेराव किया। 




प्रदर्शनकारियों को कार्यालय के अंदर जाने से पुलिस ने रोका तो अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। देर तक चली नारेबाजी के बाद पुलिस ने अभ्यर्थियों को बसों से ईंको गार्डन ले जाकर छोड़ दिया। मांग को लेकर अभ्यर्थी बीते डेढ़ माह से प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को अलग-अलग गुट बनाकर काफी संख्या में अभ्यर्थी भाजपा कार्यालय के बाहर एकत्र हुए ओर नारेबाजी शुरू कर दी। 


हाथों में तख्तियां लेकर कई अभ्यर्थी कार्यालय के अंदर जाने की कोशिश करने लगे जिन्हें पुलिस ने रोका तो नोकझोंक शुरू हो गई। प्रदर्शनकारी काफी देर तक नारेबाजी और हंगामा करते रहे। इस पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जबरन बसों में लाद कर ईको गार्डन ले जाकर छोड़ दिया। 


अभ्यर्थियों का आरोप है कि बेसिक शिक्षा विभाग की अनदेखी से भर्तियां नहीं हो पा रही हैं। प्रदर्शन में शामिल विवेक ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पहले हुई 68500 शिक्षक भर्ती में 22 हजार से अधिक सीटें खाली पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि इन्हीं 22 हजार पदों को शिक्षक भर्ती में जोड़ा जाए। इससे अभ्यर्थियों को उनका हक मिल सके।


source http://www.primarykamaster.in/2021/07/69000-22_30.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP