Skip to main content

खाकी वर्दी छोड़कर चाक- डस्टर पकड़ रहे हैं युवा

69 हजार शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण में 154 शिक्षकों की हुई है नियुक्ति जिनमें 40 अभ्यर्थी थे सिपाही

खाकी वर्दी छोड़कर चाक- डस्टर पकड़ रहे हैं युवा 



लखीमपुर खीरी
वर्दी का रौब छोड़कर युवा अब शिक्षक बनना ज्यादा पसंद कर रहे हैं सुकून की नौकरी करने के लिए पुलिस की नौकरी छोड़कर शिक्षक की नौकरी ज्वाइन की है। बेसिक शिक्षा विभाग में हाल ही में हुई 69 हजार शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण में जिले में जो नियुक्तियां हुई हैं उनमें सबसे ज्यादा संख्या उन लोगों की है। जो पहले से पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर कार्यरत रहे हैं । नियुक्ति पत्र लेने के बाद अब ज्वाइनिंग के लिए पुरानी नौकरी छोड़ रहे हैं । ज्वाइन करने के लिए विभाग को प्रार्थनापत्र देकर समय मांगा है।



बेसिक शिक्षा विभाग में दो दिन पहले 154 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। 69 हजार शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण में जिले को 177 शिक्षक मिले थे। इसमें से 17 अनुपस्थित रहे । चार के आवेदन निरस्त हुए। आप यह खबर प्राइमरी का मास्टर डॉट इन पर पढ़ रहे हैं। दो के आवेदन में दिए गए अंकों पर शक होने के कारण उनको रोका गया है जबकि 154 को विभाग ने नियुक्तिपत्र दिए हैं। शिक्षक पद पर चयनित होने के बाद नियुक्तिपत्र प्राप्त करने वालों में से 40 ज्यादा ऐसे युवा हैं जो पहले से पुलिस में आरक्षी के पद कार्यरत थे। अब शिक्षक भर्ती में चयन होने पर वह वर्दी का रौब छोड़कर शिक्षक बनने जा रहे हैं ।


अगर शिक्षकों से शिक्षणेत्तर कार्य न कराया जाए तो यह सम्मान का पेशा है। यही वजह है कि हम लोगों की फील्ड में इंजीनियर, पुलिस कर्मी, एमबीए वाले युवा भी आ रहे हैं। पर जब शिक्षक से पढ़ाने के सिवा अन्य काम कराते हैं तो तकलीफ होती है । राहुल वाजपेयी, मीडिया प्रभारी प्राथमिक शिक्षक संघ


source http://www.primarykamaster.in/2021/07/blog-post_836.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP