Skip to main content

डीएलएड प्रशिक्षण पूरा कर चुके प्रशिक्षित प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे

डीएलएड प्रशिक्षण पूरा कर चुके प्रशिक्षित प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे


प्रदेश के सरकारी एवं निजी डीएलएड कॉलेजों से डीएलएड 2017 बैच का प्रशिक्षण 2019 में पूूूूरा कर चुके प्रशिक्षुओं को अभी तक सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से प्रमाण पत्र नहीं मिला है। डीएलएड प्रशिक्षितों का कहना है कि प्रशिक्षण पूरा करने के दो वर्ष बीत जाने के बाद सरकार नई शिक्षक भर्ती के नाम पर चुप्पी साधे है, इस बारे में सरकार का रवैया निराशाजनक है।



डीएलएड प्रशिक्षित रोजगार के लिए जब निजी विद्यालयों अथवा दूसरे राज्यों में प्रयास करते हैं तो उन्हें अंकपत्र के साथ प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है। प्रशिक्षितों का कहना है कि डीएलएड का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद भी परीक्षा नियामक प्रमाण पत्र जारी नहीं कर रहा। निजी डीएलएड कॉलेज वसूली के चक्कर में अंकपत्र भी नहीं दे रहे। डीएलएड 2017 के प्रशिक्षितों ने परीक्षा नियामक प्राधिकारी से 15 दिन के भीतर प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की है। मांग करने वालो में पंकज मिश्रा, राहुल यादव,विनय प्रताप, आशीर्वाद, वसीम आदि रहे।


डीएलएड 2018 बैच की डिग्री जारी, 2017 वाले कर रहे इंतजार

 प्रयागराज : दो वर्षीय प्रशिक्षण पाठ्यक्रम डीएलएड के 2017 बैच के करीब 2.15 लाख प्रशिक्षित अभ्यर्थी अंकपत्र (मार्कशीट) लेने के बाद डेढ़ साल से प्रमाण पत्र (डिग्री) मिलने का इंतजार कर रहे हैं। उनका प्रशिक्षण वर्ष 2019 में पूरा हो चुका है, लेकिन उन्हें प्रमाण पत्र अब तक नहीं मिला है। इसके विपरीत उनके बाद के बैच 2018 के अभ्यर्थियों को अंकपत्र और प्रमाण पत्र जारी हो चुका है। इन प्रशिक्षितों ने प्रमाण पत्र जल्द दिए जाने की मांग परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) सचिव से की है।

2017 बैच के अभ्यर्थी राहुल यादव, पंकज मिश्र व विनय प्रताप ने बताया कि उनके बैच का प्रशिक्षण पूरा हुए दो साल हो रहे हैं। प्रशिक्षित लगातार सरकार से नई शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी नई भर्ती नहीं निकली है। इसे लेकर आशीर्वाद व वसीम आदि सहित अन्य प्रशिक्षित अभ्यर्थियों ने सचिव परीक्षा नियामक को मंगलवार को ज्ञापन दिया।


source http://www.primarykamaster.in/2021/07/blog-post_357.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP