Skip to main content

B.Ed. Entrance Exam : जारी हुए बीएड प्रवेश परीक्षा हेतु नए प्रवेश पत्र, 06 अगस्त को है परीक्षा

B.Ed. Entrance Exam : जारी हुए बीएड प्रवेश परीक्षा हेतु नए प्रवेश पत्र, 06 अगस्त को है परीक्षा




लखनऊ विश्वविद्यालय ने छह अगस्त को होने वाली संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) सोमवार को वेबसाइट https://www.lkouniv.ac.in/ पर अपलोड कर दिए। अभ्यर्थी अपनी पंजीकरण संख्या के माध्यम से नवीन प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लिया है, वे उसी प्रवेश पत्र के साथ भी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। 



राज्य समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेयी ने बताया कि पहले बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 30 जुलाई को होनी थी। उसी के अनुसार प्रवेश पत्र भी जारी किए गए थे। अब शासन के आदेश पर तिथि बदलकर छह अगस्त कर दी गई है। इसलिए संशोधित तिथि के प्रवेश वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।

 प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कोई दिक्कत आ रही हो तो अभ्यर्थी को ई-मेल helplineupbed2021@gmail.com पर अपना नाम, पिता और माता का नाम, अभ्यर्थी की जन्मतिथि, पंजीकृत मोबाइल नंबर, पंजीकृत ईमेल व हाईस्कूल परीक्षा पास करने का वर्ष भेजना होगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 से 12 बजे और दूसरी पाली में दो से शाम पांच बजे तक होगी। इस बार बीएड प्रवेश परीक्षा में 5,91,305 परीक्षार्थी शामिल होने के लिए पंजीकृत हैं।


27 अगस्त को जारी होंगे नतीजे : तय कार्यक्रम के अनुसार संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के नतीजे जारी करने की तिथि 27 अगस्त होगी। दाखिले के लिए आनलाइन काउंसिलिंग एक सितंबर से शुरू होगी। इसके अलावा नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत छह सितंबर से होगी।



source http://www.primarykamaster.in/2021/07/bed-entrance-exam-06.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP