Skip to main content

एडेड माध्यमिक विद्यालयों में तबादले पर निदेशालय ने लगाई मुहर, सैकड़ों शिक्षक तबादले से बाहर

माध्यमिक : मानक पूरा न करने पर सैकड़ों शिक्षक तबादले से बाहर

प्रयागराज : मनचाहा तबादला चाहने वाले प्रदेश के सैकड़ों अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत तमाम प्रधानाचार्यो व शिक्षकों की इच्छा पूरी नहीं हो सकेगी। मानक पूरा न करने पर एक हजार से अधिक शिक्षकों व प्रधानाचार्यो के आवेदन छंटनी में बाहर हो गए हैं।

● एडेड माध्यमिक विद्यालयों में तबादले पर निदेशालय ने लगाई मुहर

● लखनऊ में तबादले को दिया जा रहा अंतिम रूप, स्थानांतरण जल्द

 जिला और मंडल स्तर पर स्क्रीनिंग और संस्तुति के बाद निदेशालय में आए आवेदनों को संस्तुति के साथ अंतिम रूप देने के लिए लखनऊ भेज दिया गया है। शासन में विचार-विमर्श और रिक्तियों के अनुरूप दो-तीन दिन के भीतर तबादला सूची जारी किए जाने की तैयारी चल रही है।



प्रदेश में 4500 से अधिक अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय हैं। इनमें नियुक्त प्रधानाचार्यो एवं शिक्षकों का पहली बार आनलाइन तबादला किया जा रहा है। मनचाहे तबादले के लिए उन स्कूलों की प्रबंध समिति की संस्तुति जरूरी की गई थी, जहां से प्रधानाचार्य व शिक्षक तबादला चाह रहे थे। तबादले के लिए आनलाइन करीब सात हजार रजिस्ट्रेशन तो किए गए, लेकिन आवेदन करने वालों की संख्या महज दो हजार के करीब ही रही। 


आवेदन कम होने की वजह मनचाहे जिले में रिक्त पद न होना प्रमुख रहा। तबादले के लिए मिले आवेदन परीक्षण करने के बाद संस्तुति के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआइओएस) और मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) से होकर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय भेजे गए। इस बीच हजार से अधिक आवेदन तबादले के मानक पर खरे न उतरने पर बाहर कर दिए गए। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा डा.महेंद्र देव ने बताया कि तबादलों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।


source http://www.primarykamaster.in/2021/07/blog-post_673.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP