Skip to main content

कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के लिए स्कूल खोलने की मांग, बेसिक शिक्षा मंत्री को निजी स्कूलों ने दिया प्रस्ताव

कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के लिए स्कूल खोलने की मांग, बेसिक शिक्षा मंत्री को निजी स्कूलों ने दिया प्रस्ताव


लखनऊ। निजी स्कूलों के संगठन अनएडेड प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन ने सोमवार को बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विबेदी को 16 अगस्त से कक्षा एक से आठ तक के छात्रों की ऑफलाइन पढ़ाई शुरू करने का प्रस्ताव दिया।



इससे पहले संगठन डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा को दो बार कक्षा 09 से 12 तक के छात्रों के लिए स्कूल खोलने का भी प्रस्ताव दे चुका है। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने का भी समय मांगा। 

संगठन के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने अपने सुझाव में स्कूल खोलने को कहा है। इसको शुरुआत प्राइमरी के बच्चों से करने को कहा है। उन्होंने बताया कि डब्लूएचओ और आईसीएमआर भी यही सुझाब दे चुका है, इसलिए कक्षा एक से आठ तक के छात्रों के लिए स्कूल खोलने का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने बताया स्कूल खोलने के लिए एसओपी बही होंगी जो पहले के प्रस्ताव में दी गई थीं। चार घंटे कौ एक शिफ्ट की पढ़ाई होगी। न लंच होगा न असेंबली। उन्होंने बताया कि पिछले साल से सबक लेते हुए स्कूलों को जल्द खोल देना चाहिए।


source http://www.primarykamaster.in/2021/07/blog-post_120.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP