Skip to main content

CBSE रिजल्ट 2021: परिणाम से असंतुष्ट छात्रों के लिए बोर्ड जारी करेगा दिशा-निर्देश

CBSE रिजल्ट 2021: परिणाम से असंतुष्ट छात्रों के लिए बोर्ड जारी करेगा दिशा-निर्देश


सीबीएसई के 12वीं के परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट छात्रों के लिए जल्द ही सीबीएसई दिशा निर्देश जारी करेगा। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डा.संयम भारद्वाज ने बताया कि जो छात्र अपने परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट हैं उनके लिए आवेदन प्रक्रिया सहित अन्य जानकारियां जल्द ही जारी की जाएंगी। उस निर्देश के अनुसार उनको आवेदन करना होगा।



ऐसे हुआ है मूल्यांकन
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डा.संयम भारद्वाज कोविड-19 की दूसरी लहर को देखते हुए परीक्षा रद्द होने के बाद बोर्ड ने वैकल्पिक मूल्यांकन नीति के आधार पर परिणामों की घोषणा की है।


 बोर्ड द्वारा गठित 13 सदस्यीय समिति के फैसले के मुताबिक 30 फीसदी अंक दसवीं बोर्ड परीक्षा के आधार पर, अगले 30 फीसदी अंक 11वीं कक्षा के और 40 फीसदी अंक 12वीं कक्षा के यूनिट, अर्द्धवार्षिक परीक्षा और प्री-बोर्ड परीक्षाओं के आधार पर दिए गए हैं। अंक नीति को सफलतापूर्वक और निश्चित समय सीमा में लागू करने के लिए, शिक्षकों द्वारा किए जाने वाले कार्यों को महत्वपूर्ण माना गया था। इसलिए, स्कूलों की सुविधा के लिए और परिणामों के संकलन में उनकी सहायता करने व किसी भी त्रुटि से बचने के लिए सीबीएसई की आईटी टीम द्वारा एक व्यापक और सुविधा संपन्न प्रणाली विकसित की गई थी। भारद्वाज ने कहा कि लगभग एक लाख छात्र सीबीएसई के अलावा अन्य बोर्ड से थे।


source http://www.primarykamaster.in/2021/07/cbse-2021.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP