Skip to main content

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों लिए जेम पोर्टल से खरीदा जाएगा स्मार्ट फोन

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों लिए जेम पोर्टल से खरीदा जाएगा स्मार्ट फोन


लखनऊ। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को देने के लिए राज्य पोषण मिशन से हो रही स्मार्टफोन की खरीद टेंडर में हुए विवाद के बाद प्रदेश सरकार ने इसकी खरीद जेम पोर्टल से करने का निर्णय लिया है। सरकार ने 9,444 रुपये की दर से 1 लाख 23 हजार 398 मोबाइल फोन खरीद के लिए 116,48 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति भी प्रदान कर दी है।

दरअसल, अनुपूरक पोषाहार के वितरण में अनाज की खपत का सही आकलन करने के लिए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को पोषण ट्रैकर एप का इस्तेमाल करने के आदेश दिए थे। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन दिए जाने थे ।



तकनीकी बिड से बाहर हुई एक मोबाइल कंपनी ने टेंडर प्रक्रिया पर आपत्ति जता दी थी। इस मामले की शिकायत पीएमओ और मुख्यमंत्री कार्यालय से भी की थी। महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार मंत्री स्वाति सिंह ने भी प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर टेंडर प्रक्रिया रोकने और नए सिरे से टेंडर निकालने को कहा था, लेकिन विभाग ने उनके आदेश को दरकिनार करते हुए वित्तीय बिड भी खोल दी थी। 

वहीं, मोबाइल कंपनी ने इस मामले में कोर्ट की शरण ले ली थी। मामला इतना उलझ गया है कि उस टेंडर से अब मोबाइल फोन की खरीद जल्दी संभव नहीं थी। इसलिए अब सरकार ने मोबाइल फोन जेम पोर्टल से खरीदने का निर्णय किया है। बाल विकास पुष्टाहार विभाग ने इसके आदेश भी सोमवार को जारी कर दिए। 


source http://www.primarykamaster.in/2021/07/blog-post_843.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP