Skip to main content

दाखिले से पहले ध्यान दें छात्र, देश में 20 विश्वविद्यालय फर्जी, यूजीसी ने जारी की फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची

दाखिले से पहले ध्यान दें छात्र, देश में 20 विश्वविद्यालय फर्जी

यूजीसी ने जारी की फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची,  यूपी के चार


नई दिल्ली। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 में दाखिले लेने से पहले छात्रों को शिक्षण संस्थानों की मान्यता जांचने का आग्रह किया है। यूजीसी ने देश के 20 फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची जारी की है। इनमें से चार विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश के हैं। जबकि देश की राजधानी दिल्ली में सबसे अधिक आठ विश्वविद्यालय फर्जी हैं।



यूजीसी सचिव प्रोफेसर मनीष जोशी ने बुधवार को फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची जारी करते हुए लिखा है कि 'छात्रों और आम लोगों को सूचित किया जाता है कि देश के विभिन्न हिस्सों में 20 स्वयंभू और गैर पंजीकृत संस्थान यूजीसी अधिनियम का उल्लंघन कर रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा आठ विश्वविद्यालय दिल्ली में हैं। इसके अलावा केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में एक-एक फर्जी विश्वविद्यालय हैं।


फर्जी विश्वविद्यालय : यूपी में गांधी हिंदू विद्यापीठ (प्रयाग) इलाहाबाद, नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ इलेक्ट्रो कम्प्लेक्स होम्योपैथी (कानपुर), नेताजी सुभाष चंद्र बोस मुक्त विश्वविद्यालय (अलीगढ़), भारतीय शिक्षा परिषद ( भारत भवन) लखनऊ। दिल्ली में कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड दरियांगज, ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एंड फिजिकल हेल्थ साइंसेज (एआईआईपीएचएस) स्टेट गवर्नमेंट यूनिवर्सिटी अलीपुर, यूनाइटेड नेशन्स यूनिवर्सिटी, वोकेशनल यूनिवर्सिटी, एडीआर- सेंट्रिक ज्यूरिस्डिकल यूनिवर्सिटी का नाम है।





source http://www.primarykamaster.in/2023/08/20.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP