Skip to main content

हाईकोर्ट ने बीएसए बुलंदशहर के आदेश पर लगाई रोक, समकक्ष के आदेश पर नहीं कर सकते टिप्पणी, जानिए अंतर्जनपदीय तबादले से जुड़ा पूरा मामला

हाईकोर्ट ने बीएसए बुलंदशहर के आदेश पर लगाई रोक, समकक्ष के आदेश पर नहीं कर सकते टिप्पणी


प्रयागराज : बेसिक शिक्षा अधिकारी बुलंदशहर ने अपने ही विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के आदेश को दरकिनार कर दिया। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने अपने समकक्षीय अधिकारी बीएसए अमेठी के आदेश पर भी प्रतिकूल टिप्पणी कर दी। मामला हाईकोर्ट पहुंचा तो कोर्ट ने बीएसए बुलंदशहर के आदेश पर रोक लगाते हुए उनसे व्यक्तिगत हलफनामा मांगा है। कोर्ट ने उन्हें यह बताने को कहा है कि किस अधिकार के तहत उन्होंने इस प्रकार का आदेश किया। यह आदेश न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ल ने अर्चना तालियान की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है।



याची के अधिवक्ता ऋषि श्रीवास्तव के मुताबिक याची ने अंतर्जनपदीय स्थानांतरण नीति के तहत अमेठी से बुलंदशहर स्थानांतरण के लिए बीएसए अमेठी को आवेदन किया था। याची ने अपने आवेदन में कहा कि उनके पति दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं इसलिए याची का स्थानांतरण दिल्ली के पास स्थित बुलंदशहर किया जाए। बीएसए अमेठी ने याची के पति के दिल्ली पुलिस में कार्यरत होने के आधार पर आवेदन पर याची को 10 अंक दिए और प्रार्थना पत्र सचिव बेसिक शिक्षा परिषद को अग्रसारित कर दिया गया। विस्तृत समीक्षा के बाद सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने अंतर्जनपदीय स्थानांतरण को मंजूरी दे दी। उसके बाद याची का स्थानांतरण अमेठी से बुलंदशहर कर दिया गया। जब याची ने बीएसए बुलंदशहर से ज्वाइन कराने के लिए संपर्क किया तो उन्होंने न सिर्फ ज्वाइन कराने से इनकार कर दिया बल्कि बीएसए अमेठी द्वारा याची के आवेदन पर आवंटित 10 अंक पर भी टिप्पणी करते हुए उनके निर्णय को गलत बताया।

इस आदेश को याचिका के माध्यम से चुनौती दी गई। कोर्ट ने कहा कि प्रथमदृष्टया बीएसए बुलंदशहर को सचिव बेसिक शिक्षा परिषद व बीएसए अमेठी के कार्य पर टिप्पणी करने का कोई क्षेत्राधिकार नहीं है। कानून की नजर में बीएसए बुलंदशहर का आदेश जारी रहने योग्य नहीं है। कोर्ट ने 15 जुलाई 2023 को जारी बीएसए बुलंदशहर के आदेश पर रोक लगा दी और बेसिक शिक्षा परिषद के अधिवक्ता से इस मामले में जानकारी तलब की है। साथ ही बीएसए बुलंदशहर को मामले में व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है कि किस कानूनी प्रावधान के तहत उन्हें इस प्रकार का आदेश करने का अधिकार है।


source http://www.primarykamaster.in/2023/08/blog-post_6.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP