Skip to main content

शिक्षामित्रों ने राज्यपाल को सुनाई पीड़ा, समान वेतन की उठाई मांग

शिक्षामित्रों ने राज्यपाल को सुनाई पीड़ा, समान वेतन की उठाई मांग


लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। उन्होंने शिक्षामित्रों को समान कार्य समान वेतन देने, स्थायीकरण, टेट पास शिक्षामित्रों को नियमों में शिथिलता देने, मूल विद्यालय में वापसी आदि की समस्याओं के समाधान का अनुरोध किया। 



राज्यपाल ने केंद्र व राज्य सरकार से पत्राचार कर समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ला, सुशील कुमार यादव, रमेश मिश्रा, हरिनाम सिंह, मीना यादव शामिल थीं। 


उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश मंत्री कौशल कुमार सिंह ने बताया कि इसी क्रम में संगठन ने छह अगस्त को प्रदेश / मंडल / जिला पदाधिकारियों की बैठक लखनऊ में बुलाई है, जिसमें शिक्षामित्रों के मामले में आगे की रणनीति तय की जाएगी।




source http://www.primarykamaster.in/2023/08/blog-post_27.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP