Skip to main content

डीएलएड प्रशिक्षण में दाखिले के लिए एक बार फिर मौका मिलने की उम्मीद, खाली सीटें भरने की कवायद में शासन को भेजा गया प्रस्ताव

डीएलएड प्रशिक्षण में दाखिले के लिए एक बार फिर मौका मिलने की उम्मीद, 


खाली सीटें भरने की कवायद में शासन को भेजा गया प्रस्ताव


प्रयागराज। डीएलएड प्रशिक्षण 2023 में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण में एक बार फिर से मौका मिलने की उम्मीद है। 



परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने आवेदन की तिथि एक बार फिर से बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। 


डीएलएड प्रशिक्षण 2023 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के लिए एक बार और मौका मिलने की उम्मीद है। एक बार आवेदन तिथि बढ़ाने के बावजूद कुल 233350 सीटों में से 133603 सीटें खाली रह गई हैं। अभी लखनऊ और पूर्वाचल विश्वविद्यालय समेत कुछ अन्य विश्वविद्यालय के स्नातक का परिणाम घोषित नहीं हुआ है। 


ऐसे में परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने आवेदन की तिथि एक बार और बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई तक 121246 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था जिनमें से 99747 अभ्यर्थियों ने फीस जमा करते हुए प्रवेश की दूसरी औपचारिकताएं पूरी की थीं। इस बार प्रदेश के 67 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) व सीटीई की 10600 और 2974 निजी कॉलेजों की 222750 कुल 233350 सीटों पर प्रवेश होना है।


source http://www.primarykamaster.in/2023/08/blog-post_95.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP