Skip to main content

शिक्षा व शिक्षामित्रों के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी का वॉकआउट, मुख्य विपक्षी दल ने शिक्षा का स्तर गिरने का लगाया आरोप, सत्ता पक्ष ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

शिक्षा व शिक्षामित्रों के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी का  वॉकआउट, मुख्य विपक्षी दल ने शिक्षा का स्तर गिरने का लगाया आरोप, सत्ता पक्ष ने आरोपों को बताया बेबुनियाद


लखनऊ। विधान परिषद में बुधवार को सपा सदस्यों ने शिक्षा और शिक्षामित्रों के मुद्दे पर वॉकआउट किया। मुख्य विपक्षी दल का कहना था कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में लगातार शिक्षा का स्तर गिर रहा है।



सपा के सदस्य आशुतोष सिन्हा ने कहा कि आरएमएसए के तहत खोले जा रहे स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं। मदरसों में आधुनिक शिक्षकों का वेतन रुका है।


 मान सिंह यादव ने कहा कि वित्तविहीन विद्यालय के शिक्षकों के लिए अभी तक नियमावली नहीं बनी है। लाल बिहारी यादव ने कहा कि सरकार शिक्षा मित्रों के साथ न्याय नहीं कर रही है। 


माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने आरोपों को नकारते हुए अपने विभाग की उपलब्धियों को रखा। इससे अंसतुष्ट सपा सदस्यों ने वॉकआउट किया।




source http://www.primarykamaster.in/2023/08/blog-post_10.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP