Skip to main content

ड्रेस से भोजन तक सब फ्री, बच्चे को स्कूल ले जाएं : सीएम योगी की अभिभावकों को नसीहत

ड्रेस से भोजन तक सब फ्री, बच्चे को स्कूल ले जाएं : सीएम योगी की अभिभावकों को नसीहत 


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बच्चों को स्कूल न भेजने वाले जो माता- पिता ये कहें कि हम गरीब हैं और पढ़ा नहीं सकते, उनसे पूछिए कि क्या अपने बच्चे को भी जिंदगी भर गरीबी ही देना चाहते हैं। 



आकांक्षात्मक विकास खंडों में कार्य करने वाले 100 सीएम शोधार्थियों से योगी ने कहा कि मां-बाप को बताएं कि स्कूल ड्रेस से लेकर भोजन तक फ्री है। ये बताकर हाथ पकड़कर बच्चे को स्कूल ले जाएं। 


मुख्यमंत्री ने ग्रामीण इलाकों में स्कूल न जाने वाले बच्चों को 'स्कूल 'चलो' अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। लोकभवन में आयोजित मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने आकांक्षात्मक विकासखण्डों की प्रगति पुस्तिका का विमोचन किया। साथ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच आकांक्षात्मक विकासखण्डों को पांच करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी। 


source http://www.primarykamaster.in/2023/08/blog-post_9.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP