Skip to main content

निजी मेडिकल व डेंटल कालेजों की फीस इस वर्ष भी नहीं बढ़ेगी, स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के छात्रों को राहत, लगातार दूसरे वर्ष नहीं की गई फीस में कोई बढोतरी

निजी मेडिकल व डेंटल कालेजों की फीस इस वर्ष भी नहीं बढ़ेगी, स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के छात्रों को राहत, लगातार दूसरे वर्ष नहीं की गई फीस में कोई बढोतरी

लखनऊ : निजी मेडिकल व डेंटल कालेजों में इस वर्ष भी स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की फीस में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी । यह लगातार दूसरा वर्ष है, जब फीस नहीं बढ़ाई जा रही है। शैक्षिक सत्र 2023-24 में एमबीबीएस, बीडीएस, एमडी व एमएस इत्यादि कोर्सेज में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों से वर्ष 2021- 22 में निर्धारित की गई फीस ही ली जाएगी। सरकार ने लगातार दूसरे वर्ष विद्यार्थियों को राहत दी है।



चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से गुरुवार को फीस न बढ़ाए जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। निजी मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस कोर्स में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को से ट्यूशन फीस अलग-अलग कालेजों में 10.77 लाख रुपये से अधिकतम 13.73 लाख रुपये होगी। इसके अलावा प्रति वर्ष डेढ़ लाख रुपये हास्टल शुल्क के देने होंगे और 85,600 रुपये विविध शुल्क भी देना होगा। एक बार तीन लाख रुपये सिक्योरिटी मनी भी दाखिले के समय जमा कराई जाएगी।

मेडिकल कालेजों में एमडी व एमएस के क्लीनिकल कोर्स के विद्यार्थियों की प्रति वर्ष ट्यूशन फीस 14.43 लाख रुपये से अधिकतम 25.09 लाख रुपये तक, पैथोलाजी से जुड़े कोर्स के विद्यार्थियों की 10.80 लाख से अधिकतम 13.68 लाख रुपये और नान क्लीनिक के छात्रों की आठ लाख से अधिकतम 9.77 लाख रुपये देने होंगे। प्रति वर्ष 1.75 लाख रुपये से तीन लाख रुपये तक हास्टल शुल्क और 1.28 लाख रुपये विविध शुल्क के होंगे। वहीं दाखिले के समय एक बार पांच लाख रुपये सिक्योरिटी मनी भी ली जाएगी।

प्राइवेट डेंटल कालेजों में बीडीएस कोर्स की प्रति वर्ष ट्यूशन फीस 2.93 लाख रुपये से अधिकतम 3.84 लाख रुपये लिए जाएंगे। 85 हजार से 1.05 लाख रुपये प्रति वर्ष हास्टल शुल्क और 40 हजार रुपये विविध शुल्क लिया जाएगा। वहीं दाखिले के समय एक बार तीन लाख रुपये सिक्योरिटी मनी के जमा करने होंगे। वहीं एमडीएस कोर्स की ट्यूशन फीस 5.42 लाख रुपये से अधिकतम 8.59 लाख रुपये ली जाएगी। वहीं 87 हजार रुपये से डेढ़ लाख रुपये प्रति वर्ष हास्टल शुल्क व एक लाख विविध शुल्क देना होगा। वहीं तीन लाख रुपये सिक्योरिटी मनी दाखिले के समय जमा कराई जाएगी।


source http://www.primarykamaster.in/2023/08/blog-post_4.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP