Skip to main content

माध्यमिक शिक्षा : प्रदेश में शैक्षिक सत्र 2023-24 में राज्य अध्यापक पुरस्कार एवं मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के चयन के सम्बन्ध में दिशानिर्देश एवं समय सारिणी जारी, शिक्षक पुरस्कार के लिए छह सितंबर से कर सकेंगे आवेदन

माध्यमिक शिक्षा : प्रदेश में शैक्षिक सत्र 2023-24 में राज्य अध्यापक पुरस्कार एवं मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के चयन के सम्बन्ध में दिशानिर्देश एवं समय सारिणी जारी


शिक्षक पुरस्कार के लिए छह सितंबर से कर सकेंगे आवेदन


लखनऊ : अगले वर्ष के राज्य अध्यापक पुरस्कार व मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए इच्छुक शिक्षक छह सितंबर से आवेदन कर सकेंगे और यह प्रक्रिया 25 सितंबर तक चलेगी। अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) सुरेन्द्र तिवारी की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए
हैं। 

राजकीय माध्यमिक स्कूलों, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों, माध्यमिक संस्कृत विद्यालयों व स्वावित्तपोषित विद्यालयों के शिक्षक इसके लिए आवेदन कर सकेंगे । विभाग की वेबसाइट पर इससे संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई है।



राज्य व मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के आवेदन छह से

लखनऊ। नए शैक्षिक सत्र 2023-24 में राज्य अध्यापक पुरस्कार व मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के चयन के लिए छह सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक सुरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त व संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन करेंगे वहीं माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त स्ववित्त पोषित माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए 25 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन करेंगे। 


26 सितंबर से 15 अक्तूबर तक जिला स्तरीय समिति आवेदन का परीक्षण कर मंडलीय समिति को भेजेगी। 16 से 30 अक्तूबर मंडलीय समिति परीक्षण कर निदेशालय को प्रस्ताव भेजेगी। 31 अक्तूबर से 15 नवंबर के बीच निदेशालय की समिति परीक्षण कर प्रस्ताव राज्य स्तरीय समिति को देगी। 30 नवंबर तक राज्य स्तरीय समिति अंतिम रूप से शिक्षकों का चयन करेगी। एक दिसंबर के बाद शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।


 शिक्षक अपने आवेदन में उत्कृष्ट कार्य के साथ आवश्यक अभिलेख भी ऑनलाइन अपलोड करेंगे। साथ ही इससे संबंधित पांच मिनट का वीडियो भी अपलोड करेंगे। आवेदन से जुड़ी विस्तृत जानकारी माध्यमिक शिक्षा विभाग की वेबसाइट school.upmsp.edu.in पर उपलब्ध है।






source http://www.primarykamaster.in/2023/08/2023-24.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP